मुंबईः कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जलवा बिखेरा। दीपिका ने अपने किलर लुक्स से हर किसी को घायल कर दिया। आपको बता दें कि कान 2022 में दीपिका पादुकोण हर बार अमेजिंग लुक्स में ही नजर आई हैं। वह आए दिन अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रही हैं। दीपिका कान फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) के तीसरे दिन रेड गाउन में जमकर पोज देती हुई नजर आईं। यह कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका पादुकोण ने इस लुक से रेड कारपेट पर चार चांद ही लगा दिए।

दीपिका पादुकोण रेड गाउन में काफी क्लासी लग रही हैं। उनके इस अंदाज को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। इस समय दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘दीपिका के आगे सब फीके से लग रहे हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस…।’

भारत के लिए कान फिल्म फेस्टिवल 2022 का तीसरा दिन काफी शानदार रहा। फिल्म आर्मगेडन टाइम के प्रीमियर से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कारपेट पर धमाल मचाया। इस दौरान पिंक रंग के गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की खूबसूरती तो देखते ही बन रही थी। इससे पहले के दो लुक्स के चलते उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल भी कर दिया था। आउटफिट के चुनाव से लेकर उनके मेकअप पर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने लोगों की सभी शिकायतें दूर कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here