Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2004 में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने पर लगी थी मुहर

दिल्लीः तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ही के दिन 2004 में प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी। इसके बाद 19 मई 2004 को ही तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मनमोहन सिंह को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने और नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया था। 23 मई 2004 को मनमोहन सिंह ने पीएम पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही मनमोहन सिंह देश के पीएम बनने वाले पहले सिख बन गए थे।

आपको बता दें कि 2004 के आम चुनावों में कांग्रेस 145 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अन्य दलों के साथ गठबंधन कर यूपीए की सरकार बनाई थी। 13 मई 2004 को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ ही देश को उम्मीद थी कि अब सोनिया गांधी अगली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं, लेकिन सोनिया ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया। कांग्रेस के कई सीनियर नेता सोनिया को ही प्रधानमंत्री बनाने की मांग करने लगे, लेकिन आखिरकार सोनिया ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।
26 सितंबर 1932 को मनमोहन सिंह का जन्म पश्चिम पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। 1947 में बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट किया था।

डॉ. मनमोहन सिंह 1966-1969 के दौरान यूनाइटेड नेशंस के लिए काम किया था। 70 और 80 के दशक में भारत सरकार में वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह 1972-1976 के दौरान मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे, 1982-1985 के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर और 1985-1987 के दौरान योजना आयोग के अध्यक्ष रहे। वह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे।

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यानी एक दशक तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें पीएम से ज्यादा एक अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाता है। पीएम बनने से पहले वह नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे थे। इस दौरान अर्थव्यवस्था में किए गए उदारवादी सुधारों का श्रेय मनमोहन सिंह को ही जाता है। इन्हीं सुधारों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोला गया।

डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहते हुए कोयला घोटाले और 2जी घोटाले को लेकर विवादों में भी रहे। एक साइलेंट पीएम के तौर पर उनकी आलोचना की जाती है। 2009 से 2014 यानी पीएम के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए उनकी कार्यशैली पर सवाल भी उठे थे। 1987 में मनमोहन सिंह को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1521-उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।
1571 – मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1714 – ब्रिटेन की महारानी ने अपने जीवनकाल में हनोवर के सदन के सदस्यों को ब्रिटेन में रहने की इजाजत देने से इनकार किया।
1743 में ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया
1769 – पोप क्लेमेंट-14 पोप क्लेमेंट-13 के स्थान पर 249वें पोप के रूप में चुने गए।
1802 – नेपोलियन बोनापार्ट ने साहब फ्रेंच लेजन (साहब की सेना) स्थापना की।
1848 – दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
1881 – आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म हुआ।
1885 – जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।
1892- बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904 – टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ ।
1900 – दुनिया की मौजूदा सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े।
1913 – पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फासीवादी राष्ट्र घोषित किया।
1930 – श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ हुआ।
1934 – अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक रस्किन बॉण्ड का जन्म हुआ।
1938 – प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म।
1939 – रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1950- मिस्र ने स्वेज नहर इजराइल के लिए बंद की। इजराइल के साथ अरब देशों का युद्ध हुआ।
1971 – रूस ने मंगल ग्रह के लिए अपने अभियान मार्स-2 की शुरुआत की।
1976 – ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
1979 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।
1999 – भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री बने।
2001- दुनिया की सबसे कीमती कंपनियों में शुमार टेक कंपनी एपल ने रिटेल स्टोर्स खोलने की शुरुआत की थी।
2002 – पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2006 – भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया।
2008 – प्रसिद्ध रंगकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ।
2016 – पेरिस से काहिरा जाने वाला मिस्र का विमान उड़ान संख्या एमएस804 लापता हुआ।
2018-कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शपथ लेने के 2 दिन बाद ही इस्तीफा दिया।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

11 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

11 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

12 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago