Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन पड़ी थी दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की नींव, महज 24 लोगों ने की थी एनवाईएनई की शुरुआत

दिल्लीः आज के ही दिन एनवाईएनई (NYSE) यानी ‘द न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज’ की शुरुआत हुई थी। दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत महज 24 लोगों ने की थी और आज इस स्टॉक एक्सचेंज में 2 हजार से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से ये दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। आज NYSE में हर दिन 90 लाख से भी ज्यादा स्टॉक और सिक्योरिटी की ट्रेडिंग होती है। आपको बता दें कि NYSE को ‘द बिग बोर्ड’ के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी शुरुआत करने वाले सभी लोग न्यूयॉर्क में बॉन्ड और सिक्योरिटी की ट्रेडिंग का बिजनेस करते थे। मार्च 1792 में इन लोगों ने न्यूयॉर्क के एक होटल में मीटिंग की। इसका उद्देश्य बिजनेस को और सुरक्षित और बेहतर बनाना था।
इसके बाद आज ही के दिन यानी 17 मई 1792 में ही इन्हीं 24 व्यापारियों ने एक एग्रीमेंट साइन किया, जिसे बटनवुड एग्रीमेंट नाम दिया गया। इस एग्रीमेंट में बिजनेस से जुड़े नियम-कायदे थे। दरअसल एक गार्डन में बटनवुड के पेड़ के नीचे ये एग्रीमेंट साइन हुआ था, इसी वजह से इसे बटनवुड एग्रीमेंट नाम दिया गया। इसी के साथ न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
NYSE ने 2 बैंक बॉन्ड और 3 सरकारी बॉन्ड के साथ बिजनेस शुरू किया। 1967 में म्यूरल सीबर्ट नामक पहली महिला ने NYSE में ट्रेडिंग की। 2007 में NYSE और यूरोप के स्टॉक एक्सचेंज ‘यूरोनेक्स्ट’ का मर्जर हुआ। इसके अगले ही साल NYSE ने अमेरिका स्टॉक एक्सचेंज का अधिग्रहण कर लिया आइए एक नजर डालते हैं 17 मई को देश और दुनिया में 17 मई को घटित महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1498- वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।
1540- शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
1749 – ”चेचक” के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।
1769 -ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1857 – बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।
1865- विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1918- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का जन्म हुआ।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत।
1939- पहली बार स्पोर्ट्स इवेंट का लाइव टेलीकास्ट हुआ।
1949 – भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।
1974 – आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल।
1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1976 – उज्बेकिस्तान में भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी किया गया ताबूत खोजा गया।
1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर ।
1987 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया।
2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।
2000 – ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।
2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2007 – भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 -भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते।
2010 -भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम ”अग्नि-2” प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।
2015 – पश्चिमी कोलंबिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू-स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।

admin

Recent Posts

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

2 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

2 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

2 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

3 days ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

3 days ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

3 days ago