Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार ली थी प्रधानमंत्री पद की शपथ, अटल जी के नाम जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने का है रिकॉर्ड - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार ली थी प्रधानमंत्री पद की शपथ, अटल जी के नाम जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने का है रिकॉर्ड

दिल्लीः 1996 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी ने 161 सीटें जीतीं और गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उनकी सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाई और महज 13 दिन में ही गिर गई। आपको बता दें कि भारत के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री का ये सबसे छोटा कार्यकाल है।

इसके बाद 1998 में बीच में ही चुनाव हुए। एक बार फिर भाजपा सबसे बड़े दल और NDA सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा। अटलजी दोबारा प्रधानमंत्री बने, लेकिन उनका यह कार्यकाल भी बहुत लंबा नहीं रहा। वाजपेयी को 13 महीने बाद इस्तीफा देना पड़ा। एक बार फिर मध्यावधि चुनाव हुए। इस बार NDA 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सत्ता में आया।

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद अटलजी पहले नेता थे जिन्होंने लगातार तीन चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 25 दिसंबर 1924 में जन्मे अटलजी 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राजनीति में आए। 1951 में भारतीय जनसंघ के गठन में भी उनकी अहम भूमिका रही।

वाजपेयी जी ने 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे चुनाव हार गए। अटलजी को अपने राजनीतिक करियर की पहली सफलता 1957 में मिली। इस साल वे लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से लोकसभा चुनाव में उतरे। इन तीन में से दो सीट पर वे चुनाव हार गए लेकिन बलरामपुर से उन्हें जीत मिली। इस तरह वाजपेयी का संसदीय सफर शुरू हुआ।

इमरजेंसी के बाद जब मोरारजी देसाई की सरकार बनी तब वाजपेयी ने विदेश मंत्री का पद संभाला। विदेश मंत्री बनने के बाद वाजपेयी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी भाषा में संबोधित किया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 16 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या।
1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में आये भूकंप से लगभग 16 हजार लोगों की मौत।
1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू।
1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा की शुरुआत।
1911- कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।
1920- फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।
1929 – दुनिया भर में ऑस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत।
1943- वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1974: इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।
1975 – सिक्किम देश का 22वां राज्य बना।
1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने।
1999 – दक्षेस का वर्ष 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा हुयी।
2004- टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।
2006: हॉलिवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।
2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।
2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानी मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।
2014 – सोलहवीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
2014- भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
2017-हरियाणा की एक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 साल की बच्ची को गर्भपात की इजाजत दी थी।

 

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago