Subscribe for notification
ट्रेंड्स

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, पारा पहुंचा 49 डिग्री सेल्सियस के पार, राजस्थान में जलने लगे हैं पेड़

दिल्लीः पूरे देश में लोग गर्मी से बेहार है। चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच तापमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 49 डिग्री पार कर गया। दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि देश के किसी भी शहर के मुकाबले इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं उत्तर प्रदेश के यूपी के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से निजात मिलेगी।

राजस्थान में भीषण लू का कहर जारी है। राज्य में झुलसाने वाली गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर में सड़कों पर पानी छिड़कना पड़ा। बीकानेर में तो पेड़ों में आग लग गई। चूरू में अधिकतम, जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, पंजाब में गर्मी ने बीते 8 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की तरफ से रविवार शाम दर्ज किए गए तापमान के अनुसार अमृतसर, जालंधर और लुधियाना बीते 8 साल में सबसे ज्यादा तप रहे हैं। लुधियाना में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में हलकी फुलकी बारिश हो सकती है, लेकिन यह राहत अस्थाई है। इसके बाद फिर गर्मी में तेजी आएगी।

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो एक चक्रवात का रूप ले सकता है। इसकी वजह से बारिश हो सकती है और सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

उधर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बादल छाने के कारण रविवार को दिन का तापमान 44 डिग्री से नीचे पहुंच गया। रात के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई। दिन का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से शाम तक शहर में थोड़ी, थोड़ी देर के लिए बादल छाए। सुबह बादल ज्यादा घने होने से पारे की चाल भी धीमी थी। रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री की कमी आई। शहर में रविवार शाम 6 बजे तक तपिश बरकरार रही। शाम 6 बजे भी पारा 42 डिग्री पर था।

इसी तरह से पूरे पूर्वोत्तर में इस समय सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। असम और मेघालय के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

असम कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से इन इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। राज्य के होजाई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के कई गांवों में पानी भर गया। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि लैंडस्लाइड से हाफलोंग में करीब 80 घर प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हुई है। दीमा हसाओ जिले में बाढ़ से रेलवे लाइन बह गईं।

मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर सोमवार सुबह तक मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि, केरल में 27 मई तक पहुंचेगा। उत्तर के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो से तीन दिन ओलों के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन धूलभरी आधी चलने की आशंका है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है।

बारिश की बात करें तो देश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 220 मिमी बारिश केरल के कोच्चि में दर्ज हुई। ये दुनिया में चौथे स्थान पर रहा। सबसे अधिक 264 मिमी बारिश कनाडा के कारमान शहर में दर्ज हुई। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक असम-मेघालय के जोबाई में 290 मिमी, चेरापूंजी में 220 मिमी बारिश दर्ज हुई है, लेकिन ये स्थान अभी वर्ल्ड लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दुनिया के 15 शहरों में रविवार को 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसमें 12 शहर भारत और 3 पाकिस्तान के हैं। दूसरी ओर, दुनिया के जिन 15 शहरों में रविवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, उनमें 6 भारत के हैं। पाकिस्तान का डेरा इस्माइल खां दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

 

admin

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

12 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

13 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

13 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago