Aaj ka Rashifal 15 May 2022: आज दिन रविवार तथा दिनांक 15 मई 2022है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और वक्री बुध वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा और केतु तुला राशि में हैं। मंगल और शनि कुंभ राशि में हैं। शुक्र और गुरु मीन राशि में हैं। सूर्य उच्च के थे लेकिन राहु के साथ चल रहे थे जो जनमानस के लिए ठीक नहीं था। अब थोड़ी अच्छी स्थिति हुई है।
मेष–आज के दिन मन, संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा कहा जाएगा।
वृषभ–आपके पास एक रौब और रुआब आ गया है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
मिथुन–आज के दिन शासन सत्ता पक्ष से थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क–आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की थोड़ी चिंता करनी पड़ेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा।
सिंह–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। ये एक अच्छी बात हो गई आपके साथ। प्रेम और संतान अभी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कन्या–आज के दिन आप इस बात का ध्यान रखें कि वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
तुला– आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।
वृश्चिक–आज के दिन आपके लिए चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
धनु–आज के दिन आपकी आय बढ़ेगी। आय के नवीन स्रोत भी बढ़ेंगे। फिर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर–आज के दिन कोर्ट-कचहरी में अजीब सी स्थिति बन सकती है। इसका मतलब हार नहीं है लेकिन फिर भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक सम्पत्ति में कोई परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ–अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। सम्मान के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म से विमुख दिख रहे हैं। संतान और प्रेम भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन–आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…