दिल्लीः चांद पर इंसानों को बसाने की कोशिशें जारी है। इसके लिए वैज्ञानिक कई तरह की खोज कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने पहली बार चांद की मिट्टी में पौधे उगाने में कामयाबी हासिल की है। यह मिट्टी कुछ ही वक्त पहले नासा (NASA) के अपोलो मिशन्स के अंतरिक्ष यात्री अपने साथ लेकर लौटे थे।
कम्युनिकेशन्स बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया कि सिर्फ पृथ्वी की मिट्टी ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से आई मिट्टी में भी पौधे उग सकते हैं। इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी (लूनर रिगोलिथ) के प्रति पौधों की बायोलॉजिकल प्रतिक्रिया की भी जांच की। यह चांद पर खाने और ऑक्सिजन के लिए खेती करने की तरफ पहला कदम है।
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एना-लिसा पॉल ने बताया कि इस एक्सपेरिमेंट से पहले भी चांद की मिट्टी में पौधे उगाने की कोशिश की गई है। हालांकि, तब उन पौधों में चांद की मिट्टी को केवल छिड़का गया था। अभी की रिसर्च में चांद की मिट्टी में ही पौधे को पूरी तरह उगाया गया है।
रिसर्चर्स ने पौधे उगाने के लिए 4 प्लेट्स का इस्तेमाल किया। इनमें पानी के साथ ऐसे न्यूट्रिएंट्स मिलाए गए जो चांद की मिट्टी में नहीं मिल पाते। इसके बाद इस सॉल्यूशन में आर्बिडोप्सिस पौधे के बीज डाले गए। कुछ ही दिनों में इन बीजों ने छोटे से पौधे का रूप ले लिया।
नासा (NASA) के अपोलो मिशन के 6 अंतरिक्ष यात्री अपने साथ 382 किलोग्राम पत्थर चांद से धरती पर लेकर लौटे थे। इन पत्थरों को वैज्ञानिकों में बांट दिया गया था। फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट फेरी के मुताबिक, 11 साल में 3 बार एप्लीकेशन देने के बाद उन्हें NASA से 12 ग्राम मिट्टी मिली। इतनी सी मिट्टी के साथ काम करना काफी मुश्किल था, लेकिन आखिरकार उन्हें पौधे उगाने में कामयाबी हासिल हुई। यह मिट्टी अपोलो 11, 12 और 17 मिशन्स के दौरान इकट्ठी की गई थी।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…