Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1820 में हुआ था ‘लेडी विद द लैंप’ फ्लोरेंस नाइटिंगेल जन्म, मरीजों को देखने के लिए हाथ में लालटेन लेकर जाती थीं

दिल्लीः आज 12 मई यानी इंटरनेशनल नर्सेज डे है। आज के दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशा बनाने का श्रेय फ्लोरेंस नाइटिंगेल को ही जाता है।

इटली के फ्लोरेंस में 12 मई 1820 को नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। कुलीन परिवार में जन्मीं फ्लोरेंस के घर वालों को ये बिल्कुल मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी नर्स बने, क्योंकि उस वक्त नर्सिंग को सम्मानित पेशा नहीं माना जाता था। आखिरकार फ्लोरेंस की जिद के आगे घर वालों को झुकना पड़ा और उन्हें नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जाने की इजाजत मिल गई।

1851 में वे जर्मनी गईं और 1853 में उन्होंने लंदन में महिलाओं के लिए अस्पताल खोला। इसी साल क्रीमिया का युद्ध शुरू हो गया। फ्लोरेंस 38 नर्सों को साथ लेकर तुर्की के एक मिलिट्री अस्पताल में सैनिकों की सेवा करने गईं।
अस्पताल में फ्लोरेंस ने गंदगी का पहाड़ देखा। उन्होंने सबसे पहले अपना ध्यान साफ-सफाई पर लगाया। उन्होंने घायल और बीमार सैनिकों की देखभाल में दिन-रात एक कर दिया। वे रात में भी सैनिकों की सेवा में लगी रहती थीं। इस दौरान हाथ में लालटेन लेकर वह मरीजों को देखने जाती थीं, इसी कारण सैनिक उन्हें ‘लेडी विद द लैंप’ कहने लगे। जब फ्लोरेंस युद्ध के बाद लौटीं, तो उनका यह नाम फेमस हो गया था। आज भी पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 12 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666 : पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1784 : पेरिस समझौता प्रभावी हुआ।
1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1899 : रूस में यूजीन पीटरसन का जन्म हुआ था।
1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1926: बर्फ की मोटी चादर से ढके नॉर्थ पोल के ऊपर से पहली उड़ान भरी गई थी।
1941: दुनिया के पहले पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल कंप्यूटर Z3 को बर्लिन में पहली बार वैज्ञानिकों के सामने लॉन्च किया गया। Z3 को जर्मन सिविल इंजीनियर कोनार्ड जुसे द्वारा डिजाइन किया गया था।
1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।
2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे। कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए।
2008 : जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया।
2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।
2017: अहमदाबाद में पहले एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम को लॉन्च किया गया।
2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर IPL का खिताब जीता।

Delhi Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

13 hours ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

13 hours ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

14 hours ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

3 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

3 days ago