Aaj ka Rashifal 02 May 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 02 मई 2022है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में सूर्य और राहु हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रमा और बुध हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि और मंगल कुंभ राशि में हैं। शुक्र और गुरु मीन राशि में हैं। ग्रहों का युग्म बना हुआ है। एक तरफ आठ तो दूसरी तरह एक ग्रह है। जो बैलेंस ग्रहों के बीच होना चाहिए वो नहीं है। जनमानस को अपना ख्याल रखना पड़ेगा।
मेष- आज के दिन आपको बस स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। वाणी को बड़ी चतुराई से किसी के सामने आप रख रहे है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
वृषभ–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग है।
मिथुन–आज के दिन आपके लिए चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी अच्छी है।
कर्क–आज के दिन आपकी आय आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति है। प्रेम, व्यापार भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह–आज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। व्यापारिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार भी मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कन्या–आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
तुला–आज के दिन परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य ठीक लेकिन थोड़ा जोखिम बना हुआ है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
वृश्चिक–आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम बहुत बढ़िया है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
धनु–अब आप जोखिम से उबर रहे हैं। रुका हुआ काम चलने लगा है। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग है।
मकर–आज के दिन आप कुछ अच्छा निर्णय लेने वाले हैं जो वित्तीय सहायता करेगा। बच्चों की सेहत और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
कुंभ–आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है।
मीन–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम का सहयोग मिलेगा। संतान कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। सुखद समय है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…