Aaj ka Rashifal 25 April 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 25 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और राहु मेष राशि में हैं। बुध, वृषभ राशि में जा चुके हैं। अच्छी बात है। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शुक्र, मंगल और चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। गुरु मीन राशि के होकर चल रहे हैं।
मेष-आज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। कई रास्तों से रुपए-पैसे आ रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अच्छी स्थिति है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है।
वृषभ-आपके संतान और प्रेम की स्थिति सुधर गई है। रिश्ते सुधर गए हैं। प्रगति करेंगे। प्रेम और आपमें दूरी खत्म होगी। आपमें प्रेम का वास हो गया है। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हो गई है। व्यवसायिक सुधार होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है।
मिथुन-आपके स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। जोखिम से उबर चुके हैं।
कर्क-आपके लिए जोखिम भरा समय है। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। क्रोध पर काबू रखें। स्वयं के शत्रु न बनें। प्रेम, स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
सिंह-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
कन्या-आज के दिन गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी थोड़ा रोक दें। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार भरपूर सहयोग दे रहा है।
वृश्चिक-आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करेंगे। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान भरपूर सहयोग में हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
धनु-आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। व्यवसायिक सफलता मिलने का योग बन रहा है। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है।
मकर-आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। जीवन में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम ओर संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
कुंभ-आज के दिन आप नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बहुत बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
मीन-आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम में दूरी हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…