Aaj ka Rashifal 22 April 2022: आज शुक्रवार तथा दिनांक 22 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में सूर्य, बुध, राहु हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में, शनि मकर राशि में हैं। शुक्र और मंगल कुंभ राशि में और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-आज के दिन आपका मन सशंकित रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं होगी। नकारात्मकता बनी रहेगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे भी। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ अच्छी चलेगी।
वृषभ-आज के दिन आपके लिए ओवरऑल स्थिति ठीक है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करें। नुकसान हो सकता है। साझेदारी में थोड़ी समस्या दिख रही है। सावधान रहें। स्वास्थ्य मध्यम है। चोट लगने का डर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।
मिथुन-आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा लेकिन मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
कर्क-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन शत्रुओं से अपनी तरफ से कोई झगड़ा शुरू न करें। वे स्वयं नतमस्तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए रोजगार की शुरुआत अभी न करें।
सिंह-आज के दिन समय थोड़ा मध्यम है। स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। अवसाद सा महसूस करेंगे। व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
कन्या-आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यवसायिक सफलता भी धीरे-धीरे मिलती जाएगी।
तुला-आज के दिन आपका स्वास्थ्य सही दिखाई दे रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यवसायिक सफलता भी मिलती जा रही है। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है। शत्रुओं पर आपकी पकड़ बनी रहेगी। व्यवसायिक सफलता का भरपूर योग है।
वृश्चिक-आज के दिन धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य की अच्छी स्थिति है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। अभी निवेश करने से बचें।
धनु-आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यापारिक लाभ है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर-आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर बहुत जोड़ेंगे आप। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
कुंभ-आज के दिन आप शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। अच्छी स्थिति कही जाएगी। आर्थिक सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैसे रुपए यदि किसी को दिए हैं, तो वापस मिल जाएंगे।
मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय, व्यापारिक लाभ, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…