मुंबईः पहले कटरीना कैफ-विक्की कौशल और फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ब्याह रचाया। अब बॉलिवुड में फिर शहनाई गूंजने वाली है। जी हां हम बात कर रहे हैं फेमस कपल अथिया और राहुल की। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये शादी कब होगी? किन रीति-रिवाजों से होगी?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी करेंगे। इन दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। सुनील शेट्टी फैमिली के करीबी सूत्रों ने बताया कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों के ही पैरेंट्स इस बात से बहुत खुश हैं। दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है।
आपको बता दें कि अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर में तुलु-भाषी परिवार में हुआ है। यानी वह साउथ इंडियन हैं और उनके होने वाले दामाद भी मैंगलोर से ही हैं। इसलिए ये शादी पूरी तरह से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से ही होगी। हालांकि, सुनील ने अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हैं और अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हैं। अथिया क्रिकेट मैचों में राहुल का सपोर्ट करती हैं। उन्हें चीयर करने के लिए वह स्टेडियम भी जाती हैं।
बताय जाता है कि राहुल और अथिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बर्थडे पर विश किया, तब उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें उड़ने लगीं। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाने लगा।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…