Subscribe for notification
ट्रेंड्स

जहांगीरपुरी हिंसा अपडेटः चिकना ने कबूला अपना जुर्म, बोला, मैंने कुशल चौक के पास की थी फायरिंग

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार सोनू चिकना उर्फ ​​इमाम उर्फ ​​यूनुस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चिकना ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन मैंने कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। उत्तर-पश्चमी की डीपीसी उषा रंगनानी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चिकना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। आपको बता दें कि 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 28 साल का चिकना नीले कुर्ते में फायरिंग करता दिख रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया है। उसने कबूल किया है कि 16 अप्रैल को उसने कुशल चौक के पास गोलियां चलाई थीं।

उधर, हिंसा के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने अमन कमेटी के सदस्यों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में शांति मार्च निकाला। पुलिस और अमन समिति ने लोगों से अपील की कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें।

दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया है। इन दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं पर बिना परमिशन के शोभायात्रा निकालने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

इधर, हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। बाकी 12 आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात की। इसमें अधिकारियों से कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई ऐसी की जाए जो मिसाल बने।

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हुए हमले की FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने FIR में जो कहानी बताई है, उसके अनुसार जामा मस्जिद के पास शोभायात्रा पहुंचते ही कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी थी। बहस इतनी बढ़ी कि देखते-ही-देखते पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।

प्राथमिक में कहा गया है कि जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा जहांगीरपुरी से शनिवार शाम 04:15 PM पर शुरू हुई, जो BJRM हॉस्पिटल रोड, BC मार्केट, कुशल चौक होते हुए महेंद्र पार्क पर समाप्त होनी थी। शोभायात्रा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी।

शोभायात्रा शाम करीब 6 बजे जैसे ही जामा मस्जिद के पास पहुंची, तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया। बहस ज्यादा बढ़ने के कारण दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसके कारण शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

7 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

7 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

21 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago