Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों पर कृपा बरसाएंगे हनुमान जी, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 16 April 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 16 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में सूर्य बुध और राहु हैं। कन्‍या राशि के चंद्रमा हैं। केतु तूला राशि के हैं। शनि मकर राशि के हैं। कुंभ राशि में शुक्र और मंगल हैं। गुरु मीन राशि के हो चुके हैं।

मेष राशि- आज के दिन आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी।

वृष राशि- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यो से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि- आज के दिन आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि- आज के दिन माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें।

सिंह राशि- आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है।

कन्या राशि- आज के दिन परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

तुला राशि- आज के दिन आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि-आज के दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में सुधार होगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

धनु राशि- आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। अनावश्‍यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है।

मकर राशि- आज के दिन आप संयत रहें। आलस्य अधिक हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

कुंभ राशि- आज के दिन आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें।

मीन राशि—आज के दिन शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

General Desk

Recent Posts

रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत, सस्ता कर्ज और लंबे समय तक के लिए दे रहा है कर्ज, ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…

22 hours ago

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

22 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

5 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

5 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

5 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago