Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध 51वां दिनः ब्लैक सी में डूबा रूस का वॉरशिप मोस्कवा, पूरे यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी

दिल्लीः रूस-यूक्रेन के बीच 51 दिनों से जंग जारी है। इस बीच यूक्रेनी हमले का शिकार रूस का मिसाइल दागने वाला वॉरशिप डूब चुका है। वहीं, रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मोस्कवा ब्लैक सी में डूब गया।

यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान ने बुधवार देर रात दावा किया था कि उसने रूसी वॉरशिप मोस्कवा को नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइलों से तबाह कर दिया है। हमले के बाद यह डूबने लगा और क्रू को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, रूस पहले ही वॉरशिप मिसाइल हमले से इनकार किया था।  रूस ने कहा था कि वॉरशिप पर आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी।

इस बीच यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं।

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस के तेल और गैस सेक्टर को नुकसाना पहुंचा है। इस वजह से एक्सपोर्ट कम हुआ है और इंडस्ट्री की लागत बढ़ी है। मॉस्को में अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के बैंकों ने रूसी एनर्जी एक्सपोर्ट का भुगतान करने में देरी की।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में एक सीनियर अमेरिकी अफसर को भेजा जा सकता है। इस मसले पर वह अपनी टीम के साथ जाने पर विचार कर रहे हैं। बाइडेन ने कहा- हम अभी इस मामले में फैसला लेने वाले हैं।

अमेरिका के डिप्टी प्रिंसिपल प्रेस सेक्रेटरी काराइन जीन-पियरे ने बताया कि हम हर दिन यूक्रेनी सरकार के संपर्क में हैं। इस बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। कीव से रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कई पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, बाइडेन के फिलहाल कीव जाने की संभावना नहीं है।

उधर, ब्रिटेन ने रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से जुड़े दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया है। इनमें यूजीन टेनेनबाम और डेविड डेविडोविच शामिल हैं। इनसे जुड़ी 13 अरब डॉलर की संपत्ति को सीज किया गया है।

अब्रामोविच चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। ब्रिटेन ने अब्रामोविच के सहयोगी डेविडोविच पर ट्रैवल बैन भी लगाया है।

Delhi Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

23 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

1 day ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago