Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 14 April 2022: आज गुरुवार तथा दिनांक 14 सितंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिबुध और राहु मेष राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में अभी भी विराजमान हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शुक्र और मंगल कुंभ राशि में हैं। गुरु का प्रवेश मीन राशि में हो चुका है जहां पर पहले से सूर्य विद्यमान हैं। गुरु भले से स्‍वग्रही हो गए हैं लेकिन अतिगामी होकर गए हैं। यह बहुत अच्‍छा नहीं माना जाता है।


मेषआज के दिन आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्यान देने जरूरत है। लापरवाही न करें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। बच्‍चों और संतान से दूरी बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है।

वृषभआज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम और संतान से दूरी और मन का खराब होना दिखाई पड़ रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी लेकिन कलहकारी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

मिथुनआज के दिन आपको स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। त्‍वचा या नसों से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार में वृद्धि होगी।

कर्कआपकी स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई है। संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम है लेकिन शुभता में वृद्ध‍ि होगी। पर्सनालिटी में सुधार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। पूंजी निवेश न करें।

सिंहआज के दिन सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में जाने से स्‍वयं का नुकसान आप कर सकते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मिला-जुला, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक रहेगा।

कन्‍याआज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शुभ समय पर नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। थोड़ा मन चिंतित रहेगा, आज के दिन। मानसिक परेशानी घेरे रखेगी। खर्च की अधिकता और अज्ञात भय भी मन को परेशान कर सकता है।

तुलाआज के दिन आपकी स्थिति ठीक कही जाएगी। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी लेकिन शुभता में कमी हो सकती है। षष्‍ठ भाव में गुरु के जाना इसकी वजह है। इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेगा। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेगा।

वृश्चिकआज के दिन निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। सरकारी तंत्र से लाभ, उच्‍चाधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा। उत्‍तम समय है।

धनुकेंद्र में गुरु के आने की वजह से स्थिति सुधार की ओर है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में शुभता आ रही है। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में अच्‍छी स्थिति है। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है।

मकरआज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

कुंभआज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शब्‍द साधक की तरह बन जाएंगे आप कुछ दिन। धन का आगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।

मीनआज के दिन आप सितारों की तरह चमकने लगे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में दूरी दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here