Aaj ka Rashifal 11 April 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 11 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–मेष राशि में बुध और राहु का गोचर चल रहा है। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। शुक्र, मंगल और गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति ठीक कही जाएगी।
मेष–आज के दिन आप बहुत बचकर पार करें। आपकी शारीरिक, मानसिक, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी, आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। आपकी व्यक्तिगत जिंदगी में थोड़ी समस्या है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ अच्छी चल रही है।
वृषभ– आज के दिन प्रेम की स्थिति तू-तू, मैं-मैं वाली है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अद्भुत समय है। नौकरी-चाकरी में बड़ी अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर आपकी भी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी है लेकिन पर्सनल लाइफ में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
मिथुन–आज के दिन आपकी शारीरिक स्थिति मध्यम है। सावधान रहें प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। अच्छी स्थिति है। शारीरिक स्थिति मध्यम है लेकिन पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी है और प्रोफेशनल लाइफ भी पहले से सुधर चुकी है। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, व्यवसायिक सफलता दिख रही है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी दिख रही है।
कर्क–आपकी शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। अक्रामकता बहुत ज्यादा रहेगी। उस पर यदि काबू कर ले गए तो बहुत अच्छी स्थिति हो सकती है।
सिंह– आज के दिन सरकारी तंत्र, पिता से कुछ परेशानी हो सकती है। शारीरिक स्थिति का ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है आपको। अज्ञात भय सताएगा।
कन्या–आज के दिन आपकी स्थिति ठीक है। कोई समस्या की बात नहीं दिख रही हैृ। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्छी स्थिति है। मानसिक स्थिति भी आपकी ठीक रहेगी। शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। स्नायु मंडल की समस्या, नसों से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। त्वचा से सम्बन्धित समस्या भी हो सकती है लेकिन कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। कुल मिलाकर आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ अच्छी है।
तुला–आज के दिन आपकी शारीरिक, मानसिक स्थिति ठीक है। बहुत सारे विकल्प होने की वजह से जीवन में कुछ कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, बहुत सारे कंफ्यूजन रहेंगे। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है। सरकारी तंत्र से भी लाभ होता नज़र आ रहा है।
इफ अच्छी है। नौकरी-चाकरी में भी अच्छी स्थिति दिख रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है।
वृश्चिक–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम घर तक पहुंच चुका है। अच्छी स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। शादी का समय आ चुका है।
धनु–आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा दिख रहा है। चंद्रमा के अष्टम भाव में होने की वजह से शारीरिक नुकसान की आशंका है। कोई रिस्क न लें। वाहन तेज न चलाएं। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। संतान के जीवन में स्थायित्व आ रहा है। व्यवसायिक स्थिति आपकी अच्छी है।
मकर–आज के दिन आपके पास धन का आगमन बढ़ रहा है। व्यवसायिक सफलता मिल रही है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। संतान अच्छी स्थित में है। मतलब पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ आपकी अच्छी है।
कुंभ–आज के दिन शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं कर पाएंगे। शमन हो जाएगा उनका। नतमस्तक हो जाएंगे आपके सामने। थोड़ा डिस्टर्ब फील करेंगे लेकिन अच्छा होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सुअवसर दिख रहा है।
मीन– मीन राशि के विद्यार्थीगण अच्छा करेंगे इस समय। जो कल्पना करके किसी चीज को रूप देते हैं उनके लिए अच्छा समय है। कवियों, फिल्मकारों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य आपका ठीक दिख रहा है लेकिन थोड़ी सी निस्तेजता के शिकार हो सकते हैं यानी ऊर्जा की कमी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। कुल मिलाकर अच्छा समय है। संतान से कुछ खुशहाल समाचार मिल सकता है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…