Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 1997 में गिरी थी केंद्र में 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा की सरकार - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1997 में गिरी थी केंद्र में 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा की सरकार

दिल्लीः 1997 में केंद्र में संयुक्त मोर्चा की सरकार थी। जनता दल के एचडी देवगौड़ा प्रधानमंत्री थे। उनकी पार्टी को लोकसभा की महज 46 सीटें मिली थीं। इसके बाद भी वो 13 दलों के समर्थन से PM बने थे। उन्हें प्रधानमंत्री बने 10 महीने हो चुके थे। आज ही के दिन यानी 11 अप्रैल को देवगौड़ा सरकार को विश्वास मत साबित करना था, लेकिन वह इसे साबित नहीं कर सके।

संयुक्त मोर्चा सरकार को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद देवगौड़ा सरकार अल्पमत में आ गई थी। सदन में पेश हुए विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में महज 158 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 292 वोट पड़े।

दस दिन के ड्रामे के बाद एक बार फिर संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी। इस बार भी उसे कांग्रेस ने समर्थन दिया था। बस चेहरा बदल गया था। 21 अप्रैल 1997 को जनता दल के ही इंद्र कुमार गुजराल ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, उन्हें भी छह महीने के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा।
1996 में देश में लोकसभा चुनाव हुए। 16 मई 1996 तक पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन, 16 मई 1997 आने तक देश ने चार प्रधानमंत्री देख लिए थे। नरसिम्हा राव के बाद पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने शपथ ली। महज 13 दिन बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनके इस्तीफे के तीन दिन बाद एचडी देवगौड़ा ने शपथ शपथ ली। 10 महीने बाद उन्हें भी इस्तीफा देना पड़ा। देवगौड़ा के इस्तीफे के 10 दिन बाद इंद्र कुमार गुजराल ने शपथ ली। उन्हें भी 6 महीने बाद इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद लोकसभा भंग कर दी गई। गुजराल कार्यकारी PM बने रहे। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च 1998 में एक बार फिर अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

 

1713 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच यूट्रेक्ट की दूसरी संधि ने स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध समाप्त कर दिया।
1827 – भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म।
1869 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म।
1881 – अमेरिका के अटलांटा में स्पेलमान कॉलेज की स्थापना की गयी।
1887 – प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म।
1904 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता एवं गायक कुन्दन लाल सहगल का जन्म।
1914 – एक पेशेवर आर्किटेक्चर बंधुओं अल्फा रो ची ने शिकागो में होटल शेरमेन की स्थापना की।
1915 – चार्ली चैपलिन की फिल्म द ट्रम्प को जारी किया गया।
1919 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।
1921- रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
1924 – पहली मेन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
1930 – ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
1937- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1946 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार नवीन निश्चल का जन्म।
1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी का पुणे में जन्म।
1961- नाजी युद्ध अपराध के लिए एडॉल्फ इचमन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इजराइल में शुरू हुई। उन पर यहूदियों को मिटाने की हिटलर की योजना में मदद देने का आरोप था।
1964- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई और सीपीएम नाम से दो हिस्सों में विभाजित हुई थी।
1970 – अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
1976- स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
1977 – साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन।
1981- भाबी जी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे का इंदौर में जन्म हुआ।
1983- 55वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बेन किंग्स्ले की फिल्म गांधी छाई रही। किंग्स्ले ने इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को 11 श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। फिल्म ने कुल 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते। किंग्स्ले बेस्ट एक्टर चुने गए। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड गांधी बनाने वाले रिचर्ड एटेनबोरो और स्क्रीनप्ले के लिए जॉन ब्रिले को अवॉर्ड मिला, ​​​बेस्ट कैमरा वर्क भी गांधी में हुआ। इतना ही नहीं बेस्ट ड्रेस और एडिटिंग के लिए भी गांधी फिल्म ने ऑस्कर जीता।
1984- गायिका शिल्पा राव का जन्म हुआ।
1999 – अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।
2000:-भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्जर सम्मान दिया गया।
2002 – ग़रीबा आराधनालय बम विस्फोट से अल कायदा ने ट्यूनीशिया में 21 को मार दिया।
2003 – पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
2007 – अल्जीरियाई राजधानी में दो बम विस्फोट से 33 लोगों की मौत और 222 लोग घायल हुए।
2008 – स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
2010- पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2011 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
2011 – बेलारूस के मिन्स्क मेट्रो बम विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हुए।
2012 – उत्तर कोरियाई वर्कर्स पार्टी ने किम जोंग आईल को पार्टी के ‘शाश्वत’ महासचिव घोषित किया।
2012- ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडिमोस ने इस्तीफा दे दिया।
2013 – जापान के होंडा, निसान और मज़्दा वाहन निर्माता एयरबैग दोषों के कारण 3.4 मिलियन कारों को वापस बुलाने की घोषणा की।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago