Aaj ka Rashifal 10 April 2022: आज दिन रविवार तथा दिनांक 10 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–बुध और राहु मेष राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि के हो चुके हैं। तुला राशि में केतु हैं। शुक्र, मंगल और गुरु कुंभ राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं और सूर्य मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। कलह की स्थिति भी बनी हुई है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन अच्छी है। लगाव बना हुआ है। व्यवसायिक सफलता मिलती रहेगी।
वृषभ–आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे आप। व्यवसायिक सफलता मिलती दिख रही है। संतान और प्रेम पर ध्यान रखें। निर्णय लेने की क्षमता नकारात्मक बनी हुई है। व्यवसाय और प्रेम की स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम की स्थ्िाति अच्छी है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम दिख रहे हैं जो नई स्थिति पैदा कर रहे हैं।
कर्क–आज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी जीवन में। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। नए व्यवसाय की शुरुआत न करें।
सिंह–आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापार भी आपका ठीक चलेगा।
कन्या–आज के दिन आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है लेकिन प्रेम, व्यापार और संतान बहुत अच्छी स्थिति में चल रही है। किसी तरह की कोई परेशानी वाली बात नहीं है। कुछ आंतरिक ज्ञान प्राप्त हो रहा है।
तुला–आज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
वृश्चिक–अब परिस्थितियां आपके अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम चलने लगा है। यात्रा में लाभ मिलेगा। धार्मिक बने रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया है।
धनु–आपके लिए जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति पराक्रम और रोजगार बढ़ाने वाली है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
मकर–स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार भरपूर सहयोग दे रहा है। संतान की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। चली आ रही व्यवसायिक और पारिवारिक परेशानी दूर हो रही है। एक अच्छी और सुदृढ़ स्थिति आपकी बन रही है।
कुंभ–आज के दिन आपके विरोधी परास्त होंगे। रुके हुए काम को गति मिल जाएगी। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा लेकिन सब कुछ ओवरऑल ठीक रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
मीन–विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम गढ़े जा सकते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…