Aaj ka Rashifal 09 April 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 09 अप्रैल 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति–बुध और राहु मेष राशि में हैं। बुध का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है। चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में हैं। केतु तुला राशि में, शनि मकर राशि में हैं। शुक्र, मंगल और गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य अकेले अभी मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहा है। व्यवसायिक स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है। व्यापारिक और आमदनी के दृष्टिकोण से सुखद समय है।
वृषभ-आज के दिन निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। बच्चों से दूरी होगी। संतान और प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। साझेदारी में समस्या हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक ठाक है।
मिथुन-आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी लेकिन त्वचा या नसों से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। मन थोड़ा डरा-डरा सा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है।
कर्क-आज के दिन ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। क्रोध में कोई आत्मघाती कदम न उठा लीजिएगा
सिंह-आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है।
कन्या-आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।
तुला-आज के दिन आपको यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। अपमानित होने का भय है इसका ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा करके बहुत नहीं चलना है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यवसायिक स्थिति भी ठीक है।
वृश्चिक-बस एक आखिरी दिन थोड़ा जोखिम भरा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यवसायिक स्थिति ठीक है।
धनु-आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन दूर होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मकर-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन क्रोध पर काबू रखें। शत्रु स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कुंभ-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मीन-आज के दिन आप वाणी अनियंत्रित न करें। खराब भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी निवेश अभी न करें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा लेकिन कलह से बचें।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…