Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

कुर्सी जाती देख भारत के मुरीद हुए इमरानः महज चंद दिनों में दूसरी बार की भारत की विदेश नीति की तारीफ

दिल्लीः बेवजह हर पल भारत को कोसने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान का इन दिनों भारत प्रेम जाग उठा है। कुर्सी जाती देख इमरान भारत की तारीफ में कसीदे गढ़ने लगे हैं। इमरान ने शुक्रवार की रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इसकी भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ की। यह दूसरा मौका है, जब महज चंद दिनों में इमरान ने भारत की विदेश नीति की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के साथ स्वतंत्रता प्राप्त की थी। हम भारत का एक अच्छा दोस्त नहीं बन सके। दूसरी ओर, भारत एक काफी संप्रभु राष्ट्र है। वे अपने और अपने देश में विश्वास करते हैं।

उन्होंने कहा, ”भारत को अपने आप पर बहुत गर्व है। कोई भी महाशक्ति उनके लिए शर्तें तय नहीं कर सकती है। उसे आंख दिखाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता है। वो रूस से तेल खरीद रहे हैं, जबकि उस पर बैन लगा हुआ है। मैं पाकिस्तान के लिए भी यही चाहता हूं। मैं भी अपने लोगों के लाभ को समझता हूं और इसे प्राथमिकता देता हूं।”

पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता एवं प्रधानमंत्री इमरान ने शुक्रवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुझे काफी मायूसी हुई। सुप्रीम कोर्ट को विचार करना चाहिए था कि आखिर साजिश क्‍या थी।

उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा, ”भारत हमारे साथ आजाद हुआ। उसे मैं बहुत बेहतर जानता हूं। मेरे वहां कई दोस्त हैं। वह एक खुद्दार कौम है। भारत को आंख दिखाने की किसी की जुर्रत नहीं है। वह रूस से तेल खरीद रहे हैं, जबकि उस पर बैन लगा हुआ है। मैं पाकिस्तान के लिए भी यही चाहता हूं।”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने अपने संबोधन में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भी उल्लेख किया और कहा मेरे हिन्दुस्तान की सरकार के साथ रिश्ते सिर्फ आरएसएस की वजह से बिगड़े, नहीं तो हमारे अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।

आपको बता दें कि इमरान खान ने इससे पहले भी भारत की विदेश नीति की तारीफ की थी। उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा था, ”मैं आज हिंदुस्तान को सलाम करता हूं। इसने हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति बनाए रखी है।” उन्होंने आगे कहा था, ”भारत क्वाड गठबंधन का सदस्य है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका इसके सदस्यों में से एक है। लेकिन भारत अभी भी खुद को न्यूट्रल कहता है। भारत रूस से तेल आयात कर रहा है, जो प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत की विदेश नीति अपने लोगों के लिए है।”

AddThis Website Tools
Delhi Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago