Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज ही के दिन 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चार दिन से चल रहा अपना आमरण अनशन तोड़ा था

दिल्लीः आज ही के दिन 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिन से चल रहा अपना आमरण अनशन तोड़ा था। अन्ना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि सरकार लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाए। सरकार ने उनकी मांग मानते हुए अनशन के पांचवे दिन यानी 9 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की, जिसके बाद अन्ना ने एक छोटी बच्ची के हाथों नींबू पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त तक लोकपाल विधेयक पास नहीं किया जाता है, तो अगले दिन से वह एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे। 15 अगस्त तक विधेयक पास नहीं हुआ और 16 अगस्त को अन्ना दोबारा अनशन पर बैठे। इसके बाद देशभर में अन्ना के समर्थन में आंदोलन शुरू हो गए। आखिरकार सरकार को आनन-फानन में इस बिल को लोकसभा में लाना पड़ा। लोकसभा में बिल पास होने के बाद अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ।

अन्ना के आंदोलन को किरण बेदी, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जनरल वीके सिंह, योगेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने समर्थन दिया। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, शाजिया इल्मी जैसे कई लोग इस आंदोलन के बाद हीरो बन गए। अन्ना अपने आंदोलन को राजनीतिक लोगों से दूर रखते थे। अन्ना के साथ इस आंदोलन में शामिल कई लोग इसी आंदोलन से नेता बन गए। इन लोगों ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई। केजरीवाल इसके संयोजक बने, लेकिन ये पार्टी जल्द ही बिखर गई। इससे जुड़े कई लोग दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए तो कुछ ने राजनीति से किनारा कर लिया, लेकिन पूरे आंदोलन से सबसे ज्यादा फायदा केजरीवाल को हुआ। इस आंदोलन से नेता बने केजरीवाल तीन बार से दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। आइए एक नजर डालते हैं 09 अप्रैल को देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669: मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860: पहली बार मनुष्य की आवाज रिकॉर्ड की गई।
1893: हिंदी साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ।
1948: अभिनेत्री जया बच्चन का मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्म हुआ। गुड्डी, कोरा कागज, जंजीर, अभिमान, चुपके-चुपके, मिली और शोले जैसी फिल्मों में काम करने वाली जया राज्यसभा सांसद हैं।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म की प्रदर्शित।
1965 गुजरात के कच्छ में पाकिस्तानी सेना ने हमला बोल दिया था
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1988: अभिनेत्री स्वरा भास्कर का दिल्ली में जन्म हुआ। स्वरा तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
2001: अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का अधिग्रहण किया। इसके साथ ही अमेरिकी एयरलाइंस दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भाग लेने की छूट मिली।
2003 बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की मूर्ति को गिरा दिया गया था
2004 – पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर बोल्स से शादी की।
2009: कटी पतंग, अमर-प्रेम और आराधना जैसी 40 से ज्यादा हिंदी और बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर शक्ति सामंत का निधन हुआ।
2010: श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।

 

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago