Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1920 में बनारस में भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनियाभर में लोकप्रियता के नए आयामपर पहुंचाने वाले मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का जन्म हुआ था। 7 भाइयों में सबसे छोटे रविशंकर की बचपन से ही संगीत में रुचि थी। रविशंकर भारत के उन गिने-चुने म्यूजिशियन में से एक हैं, जो पश्चिम में भी खासे लोकप्रिय रहे। पंडित जी 10 साल की उम्र से ही अपने भाई के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। शुरुआत में उनका झुकाव डांस पर था, लेकिन 18 साल की उम्र में उन्होंने सितार सीखना शुरू किया और इसके लिए मैहर के उस्‍ताद अलाउद्दीन खान से दीक्षा ली।

पंडित रविशंकर का अपने सितार से गहरा जुड़ाव था। वे दुनिया में कहीं भी शो करने जाते तो प्लेन में उनके लिए दो सीटें बुक की जाती थीं। एक सीट पंडित रविशंकर के लिए, दूसरी सुरशंकर के लिए। सुरशंकर उनके सितार का नाम था।

आपको बता दें कि पंडित रविशंकर का वैवाहिक जीवन विवादों से घिरा रहा। उनकी पहली शादी 1941 में गुरु अलाउद्दीन खान की बेटी अन्नपूर्णा से हुई। एक बेटे के जन्म के बाद वे अन्नपूर्णा से अलग हो गए। फिर वे नृत्यांगना कमला देवी के संपर्क में आए। कमला देवी से संबंध तोड़ने के बाद वे सुकन्या राजन के संपर्क में आए जिनसे उन्हें एक पुत्री अनुष्का शंकर का जन्म हुआ। 1980 के दशक के अंत में उनका संबंध सु जोन्स से रहा, जिनसे 1989 में बेटी नोराह जोन्स का जन्म हुआ, जो अमेरिका में आज एक प्रसिद्ध गायिका हैं।

पंडित रविशंकर की पहचान भारतीय संगीत को पश्चिमी देशों में लोकप्रिय बनाने को लेकर है। 1966 में उनकी मुलाकात बीटल्स के जॉर्ज हैरिसन से हुई थी। उस समय युवाओं में रॉक और जैज म्यूजिक का अपना जुनून था। रविशंकर ने युवाओं के बीच जाकर उनका ध्यान खींचा। उन्होंने जॉर्ज हैरिसन, गिटारिस्ट जिमी हैंड्रिक्स और वायलिन वादक येहुदी मेनुहिन जैसे नामचीन विदेशी म्यूजिशियंस के साथ ‘फ्यूजन’ म्यूजिक बनाया।

पंडित रविशंकर को संगीत से इतना प्रेम था कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद खुद को स्टेज पर आने से रोक नहीं सके। 4 नवंबर 2012 को कैलिफोर्निया में उन्होंने अपनी बेटी अनुष्का के साथ आखिरी बार परफॉर्म किया। प्रस्तुति से पहले उनकी तबियत इतनी खराब थी कि ऑक्सीजन मास्क पहनना पड़ा था। उनके खराब स्वास्थ्य की वजह से ये कार्यक्रम पहले 3 बार टाला जा चुका था। देश-विदेश के तमाम पुरस्कारों के अलावा उन्हें तीन बार ग्रैमी पुरस्कार भी मिले। भारत में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया है। 1986 से 1992 तक वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रहे। 12 दिसंबर 2012 को अमेरिका के सैन डिएगो के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 07 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1509- फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1776- कैप्टन जॉन बैरी और यूएसएस लेक्सिंगटन ने एडवर्ड को कब्जा किया।
1818- अमेरिका में सबसे पुराने कपड़ो के व्यापारियों ब्रूक्स ब्रदर्स ने न्यूयॉर्क शहर में कैथरीन और चेरी स्ट्रीट्स के पूर्वोत्तर कोने पर अपना पहला स्टोर खोला।
1843- ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय गुलामता अधिनियम 1843 से दासता के लिए कानूनी समर्थन को हटाया।
1856- न्यूजीलैंड में नेल्सन कॉलेज की स्थापना की गयी।
1906- माउंट वेसूवियस नेपल्स को नष्ट कर दिया गया।
1920- प्रसिद्ध सितारवादक रविशंकर का बनारस में जन्म।
1921- क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1928- हेरोल्ड लॉयड मूक कॉमेडी फिल्म स्पीडी जारी की गई।
1942- जम्पिंग जैक के नाम से प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता जितेंद्र का जन्म हुआ।
1946- सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1947- दमिश्क में अरब बाथ पार्टी की स्थापना हुई।
1948- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया।
1948- शंघाई में एक बौद्ध मठ में आग लगने से 20 बौद्ध भिक्षुओं मरे गए।
1969 – अमेरिकी सेना के एक प्रोजेक्ट के तौर पर इंटरनेट का जन्म हुआ।
1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रॉन बम के विकास पर रोक लगाई।
1994- रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1996 में सिंगापुर में सनथ जयसूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। 2015 में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा।
1998- विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000- ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन शुरु।
2001- मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2003- अमेरिकी सेना ने बगदाद पर कब्जा किया।
2006- बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2012-काराकोरम इलाके के सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत।
2012- जॉयस बांदा मलावी के राष्ट्रपति बने।
2014- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का निधन।
2015- अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here