Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
महज तीन साल की करियर में शोहरत की बुलंदियों को छूने वाले अभिनेत्री दिव्या भारती का आज के ही दिन निधन हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

महज तीन साल की करियर में शोहरत की बुलंदियों को छूने वाले अभिनेत्री दिव्या भारती का आज के ही दिन निधन हुआ था

दिल्लीः महज तीन साल का समय, 20 फिल्मों में अभिनय और शोहरत की बुलंदियां। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। एक के बाद एक हिट देकर बड़ी और स्थापित हीरोइनों को चुनौती दी। तीन साल में 20 फिल्में कर शोहरत पाई। शादी की और सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया से रुखसत हो गईं।

1990 के दशक में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और मासूम चेहरे के दम पर दिव्या ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। कम उम्र थी, इसलिए बॉलीवुड की गुड़िया भी उन्हें कहा गया। 25 फरवरी 1974 को जन्मी दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल 1993 को संदिग्ध हालात में हुई थी। दिव्या की मौत को आज 28 साल पूरे हो गए हैं। मुंबई पुलिस 1998 में ही मौत की जांच से जुड़ा केस बंद कर चुकी है। पुलिस ने यह मानकर केस खत्म कर दिया कि यह एक हादसा था।
दिव्या किसी फिल्मी परिवार से नहीं थीं। पिता ओमप्रकाश भारती बीमा कंपनी में अफसर थे और माता मीता भारती एक गृहिणी। दिव्या ने 9वीं क्लास तक ही पढ़ाई की। 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दिव्या को अपनी फिल्म ‘राधा का संगम’ के लिए साइन किया था। मगर किसी कारणवश दिव्या को फिल्म से बाहर किया गया और उनकी जगह जूही चावला ने अदाकारी की। दिव्या ने तेलुगू फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट रही और इसने दिव्या को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार बना दिया। तब राजीव राय ने ‘विश्वात्मा’ में दिव्या को सनी देओल के अपोजिट कास्ट किया। इस फिल्म का ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई…’ गाना आज भी लोकप्रिय है।
1992 में दिव्या की फिल्मों ने उन्हें शोहरत के बड़े मुकाम पर पहुंचा दिया था। शाहरुख खान ने दिव्या के साथ ही 1992 में ‘दीवाना’ फिल्म से डेब्यू किया। उस समय दिव्या महज 18 साल की थीं। फिल्म जबरदस्त हिट हुई। बाद में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी कर दिव्या ने सबको चौंका दिया था।

बताया जाता है कि साजिद से शादी के बाद दिव्या अक्सर तनाव में रहती थीं। इसी तनाव की वजह से उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। जिस रात उनकी मौत हुई, उस रात भी वह शराब के नशे में थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 5 अप्रैल 1993 को दिव्या चेन्नई से मुंबई के वर्सोवा स्थित घर लौटी थीं। उन्हें हैदराबाद जाना था, पर पैर में चोट की वजह से शूटिंग टाल दी गई थी। फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति डॉ. श्याम लुल्ला के साथ दिव्या के घर पहुंची थीं। तीनों मिलकर शराब पी रहे थे। घर में दिव्या की मेड अमृता भी थी। दिव्या लिविंग रूम की खिड़की पर बाहर की तरफ पैर कर बैठी थीं। इस पर ग्रिल नहीं लगी थी। यह पार्किंग की ओर खुलती थी। उठने की कोशिश में हाथ फिसला और वह 5वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरीं। नीता, श्याम और अमृता उन्हें लेकर कूपर अस्पताल ले गए, लेकिन दिव्या को नहीं बचाया जा सका। कुछ ने इसे आत्महत्या बताया और कुछ ने साजिश। पर कुछ भी साबित नहीं हो सका। दिव्या की मौत के बाद तीन फिल्में ‘रंग’, ‘शतरंज’ और ‘थोलि मुद्धू’ रिलीज हुई, जिसमें रंग सुपरहिट रही थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 अप्रैल को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1479- सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का जन्म।
1722- जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1843- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
1908- भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म।
1922- प्रख्यात भारतीय विदुषी एवं समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन।
1930 – महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोड़ने दांडी पहुंचे।
1949 -भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना हुई।
1955- विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियन यूनियन को नाजी जर्मनी के खिलाफ एकजुट करने में चर्चिल का योगदान महत्वपूर्ण रहा था।
1957- देश में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1961- भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई।
1964- नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1975- सऊदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुयी।
1979- देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुम्बई में खुला।
1986- वेस्ट बर्लिन में ला बेले नाइट क्लब में बम विस्फोट हुआ, इसमें 3 लोग मारे गए। इस क्लब में अमेरिकी सैनिकों का आना-जाना था। लीबिया सीक्रेट सर्विस पर शक हुआ और बदले में अमेरिका ने लीबिया में 15 लोगों को मार गिराया।
1991- अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण हुआ।
1993- बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत।
1998- जापान में अकाशी कायक्यो ब्रिज पर ट्रैफिक शुरू हुआ। यह सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज है, जिसकी लंबाई 1991 मीटर (6,532 फीट) है।2008 में पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं।
2002- भारत, म्यांमार तथा थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2003- अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006- सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2007- ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया गया।
2008- पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं।
2010- इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन।
2015- अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन।
2017- लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्‍थान विधेयक पारित हुआ।

 

 

 

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

3 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

4 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago