Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः  भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1971 में युद्ध हुआ था। इससे कुछ ही साल पहले चीन से मिली हार के बाद भारतीय सेना का मनोबल थोड़ा गिरा हुआ था, लेकिन 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने जो कारनामा किया, वह आज भी इतिहास में दर्ज है। 3 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने भारत पर हमला कर दिया। भारत ने हमले का इतना करारा जवाब दिया कि 13 दिनों में ही पाकिस्तानी सेना ने हथियार डाल दिए। पाकिस्तान के 90 हजार से भी ज्यादा सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। कहा जाता है कि ये अकेला युद्ध था जिसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों ने हथियार डाले। युद्ध में पाकिस्तान को जान-माल के साथ ही जमीन से भी हाथ धोना पड़ा और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ।

भारतीय सेना की इस शौर्यगाथा का श्रेय जिस जनरल सैम मानेकशॉ को जाता है। सैम का जन्म 3 अप्रैल 1913 को अमृतसर में हुआ था। सैम के पिता डॉक्टर थे और सैम खुद भी डॉक्टर ही बनना चाहते थे। डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए वे इंग्लैंड जाना चाहते थे, पर पिता नहीं माने। इसके बाद उन्होंने पिता से नाराज होकर आर्मी भर्ती की परीक्षा दी। सैम के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो उनके मजबूत कैरेक्टर को सामने लाती हैं।

1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चाहती थीं कि अप्रैल में ही सेना पूर्वी पाकिस्तान यानी आज के बांग्लादेश पर हमला कर दे, लेकिन सैम ने साफ इनकार कर दिया। सैम ने इंदिरा गांधी से कहा कि क्या आप युद्ध हारना चाहती हैं? सैम के इस सवाल से इंदिरा दंग रह गईं। सैम ने इंदिरा से युद्ध की तैयारी के लिए समय मांगा। वक्त मिलने के बाद सैम ने सेना को प्रशिक्षित करने की तैयारियां शुरू कीं।

दूसरे विश्वयुद्ध के समय भारत अंग्रेजों का गुलाम था। उस समय भारतीय जवान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते थे। मानेकशॉ भी बर्मा में जापानी आर्मी के खिलाफ जंग के मैदान में थे। युद्ध के दौरान उनके शरीर में 7 गोलियां लगीं। उनके जिंदा बचने की उम्मीदें काफी कम थीं, लेकिन डॉक्टरों ने सारी गोलियां निकाल दीं और मानेकशॉ बच गए।

सैम मानेकशॉ को कई सम्मान प्राप्त हुए। 1973 में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया। वह इस पद से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय जनरल थे। 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वे वेलिंगटन चले गए। वेलिंगटन में ही साल 2008 में उनकी मृत्यु हो गई।

1325 – चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन।
1680 – मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी का निधन।
1834 – स्वतंत्रता के ग्रीक युद्ध में जनरलों ने देशद्रोह पर मुकदमा शुरू किया।
1885 – गॉटलिब डेमलर को अपने इंजन डिजाइन के लिए जर्मन पेटेंट दिया गया।
1914 _ भारत के पहले फील्ड मार्शल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ का जन्म।
1918 – प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार ओलेस गोनचार का जन्म।
1922 – जोसेफ स्टालिन को सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी का पहला महासचिव घोषित किया।
1929 – साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म ।
1931 – साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म।
1933 -माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1955 – गायक हरिहरन का जन्म।
1958 – बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म।
1968 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपने आई टू बीन टू दी माउंटिनेट भाषण दिया।
1973 – मैनहट्टन की साइडवॉक से पहला पब्लिक मोबाइल टेलीफोन कॉल किया गया। मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने बेल लैब्स के जोएल एंजेल को फोन लगाया।
1975 – बॉबी फिशर ने अनातोली कार्पोव के खिलाफ शतरंज मैच में खेलने से इनकार के बाद कर्पोव को विश्व चैंपियन का खिताब डिफ़ॉल्ट रूप से दिया गया।
1981- एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया।
1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया।
2007- नयी दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
2009 – जिवरली एंटरर्स वोंग ने बिंगहैटन, न्यूयॉर्क में अमेरिकन सिविक एसोसिएशन के आव्रजन केंद्र पर गोलीबारी की, जिसमें आत्महत्या करने से पहले तेरह लोग मारे गए और चार घायल हुए।
2010 – एप्पल ने पहली पीढ़ी के आईपैड और एक टैबलेट कंप्यूटर को लॉन्च किया।
2010 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन।
2013 – अर्जेंटीना के ला प्लाटा और ब्यूनस आयर्स में रिकार्ड तोड़ने वाली बारिश के कारण बाढ़ में 50 से अधिक लोग मारे गए।
2016 में कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता।
2017 – सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो सिस्टम में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें 14 लोग मारे गए और कई अन्य लोगों घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here