Subscribe for notification
ट्रेंड्स

मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें दुनिया के 10 अरबपतियों में किसके पास है कितनी सम्पत्ति

दिल्लीः मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी को पछाड़कर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia’s richest man) बन गए हैं। गौतम अडानी पास 100 अरब डॉलर की संपत्ति हैं। अडानी ग्लोबल इंडेक्स में 10वें स्थान पर है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया हैं। सूचकांक में इस लेटेस्ट बदलाव हुआ। जिससे अडानी अब दुनिया के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी 99 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अडानी समूह के 59 वर्षीय संस्थापक बंदरगाहों और एयपोर्ट्स से लेकर थर्मल ऊर्जा और कोयले तक की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं, और अब उनकी कुल संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है। पिछले कुछ महीनों में, अडानी और अंबानी अरबपतियों की लिस्ट टॉप स्थान के लिए एक दूसरे आगे-पीछे होते रहे हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत 100 बिलियन डॉलर हो गई है और वह दुनिया के 10 अरबपतियों की सूची में शामिल हैं। एक दिन पहले के मुकाबले अडानी की दौलत 2.44 बिलियन डॉलर बढ़ गई है।

टॉप 10 से मुकेश अंबानी बाहर: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की दौलत 99 बिलियन डॉलर है और वह टॉप 10 रईसों की सूची से बाहर हो गए हैं। मुकेश अंबानी की रैंकिंग 11वीं है।

टॉप 10 में कौन-कौन: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में शीर्ष पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं। मस्क की दौलत 273 बिलियन डॉलर है। वहीं, दूसरे स्थान पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की दौलत 188 बिलियन डॉलर है। तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

वहीं, चौथे स्थान पर बिल गेट्स, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफे, छठवें स्थान पर लैरी पेज, सातवें स्थान पर सर्जे ब्रिन, आठवें स्थान पर स्टीव वॉल्मर, नौवें स्थान पर लैरी एलिसन हैं।

शानदार रहा है वित्त वर्ष 2021-2022
एशिया के दो सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी दोनों के लिए वित्त वर्ष 2021-2022 बेहद शानदार रहा है। गौतम अडाणी की नेटवर्थ में जहां 69.70% की बढ़ोतरी हुई है तो मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 20.67% बढ़ी है। FY22 में अडाणी ने हर दिन करीब 756 करोड़ रुपए की कमाई की। अंबानी ने हर दिन लगभग 378 करोड़ रुपए जोड़े।

 

 

admin

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago