file Picture

दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सबसे ज्यादा 85-85 पैसे का उछाल मुंबई में आया है। यहां पेट्रोल की नई कीमत 117.57 रुपए और डीजल की नई कीमत 101.57 रुपए हो गई है। तेल के दामों में 12 दिन में यह 10वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तेल कंपनियों की तरफ से आज पेट्रोल के दाम 80 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।

मुंबई में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे और डीजल के दाम में 85 पैसे बढ़े हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 83 पैसे, डीजल के दाम में 80 पैसे बढ़े हैं। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 76 पैसे, डीजल के दाम में 76 पैसे बढ़े हैं।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

शहर बढ़ोतरी पेट्रोल नई कीमत डीजल नई कीमत
मुंबई 85-85 पैसे 117.57 रुपए 101.79 रुपए
दिल्ली 80-80 पैसे 102.61 रुपए 93.87 रुपए
कोलकाता 84-84 पैसे 112.19 रुपए 97.02 रुपए
चेन्नई 76-76 पैसे 108.21 रुपए 108.21 रुपए

 

आपको बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here