Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफः किसे मिलेगी सफलता और किसको होना पड़ेगा मायूष, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 1st April 2022: आज शुक्रवार यानी 1 अप्रैल और चैत्र मास की अमावस्या तिथि है। आपको बता दें कि अमावस्या दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा लग रही है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थितिराहु मेष राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। मंगल और शनि मकर राशि में हैं। शुक्र और गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और चंद्रमा मीन राशि में हैं।

मेषः  आज मेष राशि वाले जातकों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी व्यापार के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। अपनों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। घर में कम किन्तु बाहर समय बितेगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ने में मन लगेगा।

वृषभः आज का दिन भाग दौड़ में निकलेगा। किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। कार्यालय में काम का बोझ रहेगा। आर्थिक उन्नति हो सकती है। किन्तु मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार जनों को समय न देने की वजह से तनातनी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में निरसता रहेगी।

मिथुनः आज आप सकारात्मक रहेंगे। जिस काम को आज हाथ में लेंगे उस में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। आज के दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ बिताएंगे। बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आज खूब मेहनत करेंगे। प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्कः आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यालय में मन चाही सफलता प्राप्त होगी। सबका सहयोग प्राप्त होगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने के कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी से तालमेल बना कर रहे।

सिंहः आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। काम का बोझ कम होने से थकावट दूर होगी। आजकल के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपनों से मेलजोल होगा। यात्रा का योग है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रियतम से मन की बातें साझा करेंगे।

कन्याः पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन आप खुशी महसूस करेंगे। बहुत दिनों से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे वो पूर्ण होगा। कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार में सकारात्मकता रहेगी। छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आज मूड अच्छा रहेगा।

तुलाः आज किसी न किसी काम में उलझे रह सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी और  आराम न मिलने से शारीरिक थकान रहेगी। किन्तु अपनी कार्यकुशलता से सभी काम समय पर पूरा करेंगे। आर्थिक विकास होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में बहस हो सकती है। प्रेमी के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिकः आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पूंजी निवेश से संबंधित काम में सावधानी रखें। अटके काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को घर में महफिल सजेगी। रिश्तेदारो का आगमन होगा।

धनुः सुबह मन प्रसन्न रहेगा लेकिन शाम होते होते मन उदास हो सकता है। नौकरी व्यापार में जोखिम भरे फैसले न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पूंजी निवेश से बचें। पुरानी किसी योजना का लाभ उठा सकते हैं। परिवार में खींचतान रहेगी। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी।

मकरः आज कोई न कोई चिंता मन में लगी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखे। गैस बदहजमी हो सकती है खानपान में सावधानी बरतें। परिवार का साथ मिलेगा। कहीं यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कुंभः आज घरेलु काम में व्यस्त रहेंगे। बाकी दिनों की अपेक्षा से नौकरी व्यापार में काम कम रहेगा। घर की सफाई सजावट में लगे रह सकते हैं। आज रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहेगा। दिन की अपेक्षा शाम के समय आप प्रसन्न रहेंगे। खाने पीने पार्टी का आनंद उठाएंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मीनः आज का दिन हंसी खुशी में बीतेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह बराबर बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। धन लाभ होगा। कार्यालय में उचित सम्मान प्राप्त होगा। खरीदारी करने जाएंगे। परिवार में सहयोग रहेगा। प्रेमी संग रोमांटिक लम्हे बिताएंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

7 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

7 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

21 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago