दिल्लीः आरएसएस (RSS) यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभर में रमजान के महीने के दौरान इफ्तार दावतें देने का ऐलान किया है। यह दावतें पूरे एक महीने दी जाएंगी और इसका आयोजन संघ से जुड़ा संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) देगा। करेगा। मंच रमजान के शुरुआती 20 दिनों में दोनों राज्यों में रोजा इफ्तार की दावतों का आयोजन करेगा। वहीं बाकी 10 दिनों में ईद मिलाप समारोह चलेगा।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। संगठन के प्रवक्ता शाहिद सईद ने यह जानकारी दी।
डॉ. कुमार ने बताया कि देश की तरक्की के लिए नफरत का दमन करना जरूरी है। यही वजह है कि हमने सबको एकजुट करने के लिए यह ऐतिहासिक पहल की है।
आपको बता दें कि डॉ. कुमार ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि हमारे लिए कोई दुश्मन नहीं है। लोग हमसे नफरत करते हैं, लेकिन वे हमारे लिए दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश में सिर्फ दो तरह के लोग है। एक वे जो संघ से जुड़े हैं और एक वे जिन्हें संघ के साथ जोड़ना है।
डॉ. कुमार ने बताया कि एमआरएम का हर कार्यकर्ता देशभर देश में रमजान के महीने में कम से कम एक दिन के लिए इफ्तार की मेजबानी करेगा।
आपको बता दें कि इस बार रमजान की शुरुआत 2 या 3 अप्रैल से हो रही है। हालांकि इसका फैसला चांद के दिखाई देने से होता है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच क्या है?
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आरएसएस से जुड़ा एक संगठन है।इसकी स्थापना नवंबर 2002 में देश में दो धर्मों के बीच फैली नफरत को कम करने और मुसलमानों को हिंदुओं के करीब लाने के उद्देश्य से की गई थी।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…