दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईएनए स्थिति दिल्ली हाट में रविवार को बिहार उत्सव 2022 में काफी भीड़ देखने को मिली। आज मेले मे काफी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पधारे और बिहार के नायाब हस्तकरघा तथा हस्तशिल्प के उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

स्पेन से आए विदेशी पर्यटकों के एक दल ने बिहार उत्सव 2022 के कार्यालय में बिहार उत्सव 2022 के मेला प्रभारी एवं उधोग विभाग के उपनिदेशक बिशेश्वर प्रसाद से मिले तथा यहां प्रदर्शनी लगाए बिहार के शिल्पकारों तथा उनके हस्तकरघा और हस्तशिल्प के उत्पादो के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर बिशेश्वर प्रसाद, बियाडा के अजय कुमार ,गौतम कुमार, संजीत कुमार ,संजय श्रीवास्तव सुधांसु भुषण तथा उधोग विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने विदेशी पर्यटकों के दल को हस्तकरघा तथा हस्तशिल्प के स्टालों का परिभ्रमण कराया । वदेशी पर्यटको ने बिहार के शिल्पकारों से हस्तकरघा तथा हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों के बारे में जाना एवं खरीदारी की ।

बिहार के हस्तकरघा तथा हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की खरीदारी करने के बाद देवेंद्र कूमार के मिस्टर लिट्टीवाला के स्टॉल पर बिहार के मशहूर व्यंजनों  लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाया।

आपको बता दें कि कोरोना के कारण वर्ष 2020 एवं 2021 में बिहार उत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था, इसलिए दो साल के बाद इसके आयोजन से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बिहार उत्सव 2022 में लगे स्टालों में मधुबनी तथा मिथिला पेंटिंग के मशहूर कलाकार बौआ देबी की स्टॉल, राज कुमार लाल के मधुबनी एवं मिथिला पेंटिंग के स्टॉल तथा सरोज कुमार के स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ देखी र्ग्ह।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अनुसुचित जाति / अनुसुचित जनजाति उद्यमी योजना अन्तर्गत लाभार्थी संत रैदास फाउंडेशन के फुटवेयर के स्टॉल तथा मशहूर भागलपुरी सिल्क के स्टॉलों पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। वहीं इसके अलावा जूट निर्मित वस्तुएं यथा जूट ज्वेलरी, निपुरा सिल्क एवं हस्तकरघा से निर्मित बेड-सीट, चादर विशेष रूप से लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। अन्य स्टालों के माध्यम से मशहूर भागलपुरी सिल्क, मिथिला पेंटिंग, सिकी से निर्मित सामग्री, मोतीहारी का आकर्षक सीप से निर्मित आभूषण, जूट निर्मित वस्तुएं यथा जूट ज्वेलरी टिकुली आर्ट के साथ.साथ नालंदा, बिहारशरीफ का नेपुरा सिल्क एवं हस्तकरघा से निर्मित बेड.सीट,चादर विशेष रूप से लोगों को लुभा रहा है।

दिल्ली में बिहार उत्सव 2022 का आयोजन बिहार सरकार उधोग विभाग और बिहार सरकार के बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकारण (बियाडा) की ओर से 16 से 31 मार्च 2022 तक इस वर्ष दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट मे मनाया जा रहा है। इसबार बिहार के प्रसिद्ध हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के 59 स्टाल लगाया गया है,  जिसमे बिहार की प्रसिद्ध भागलपूरी सिल्क, बिहार की प्रसिद्ध हस्तशिल्प एवं हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा 2 फूडस्टाल का भी आवंटन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here