Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 51 साल पहले आज ही के दिन 1971 में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित किया था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 51 साल पहले आज ही के दिन 1971 में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित किया था

दिल्लीः आज ही के दिन 1971 में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित किया था। उन्होंने देश के लोगों से स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान भी किया। इसके बाद शुरू हुआ स्वतंत्रता संग्राम नौ महीने चला। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना के भारत के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही ये संघर्ष खत्म हुआ। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली तो इसके दो टुकड़े भी हुए। मोहम्मद अली जिन्ना की मांग के मुताबिक मुस्लिम बहुल आबादी के अलग राष्ट्र पाकिस्तान बना। पाकिस्तान के दो हिस्से थे। एक भारत के पश्चिम में जिसे पश्चिमी पाकिस्तान कहा गया। दूसरा भारत के पूर्वी छोर पर जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा गया।

पूर्वी पाकिस्तान की आबादी बांग्ला भाषी थी, तो पश्चिमी पाकिस्तान की आबादी उर्दू भाषी। देश के शासन प्रशासन पर पश्चिमी पाकिस्तान की ही चलती थी। वहीं के लोग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सेना तक में अहम पदों पर थे।
जब उर्दू को राजभाषा घोषित किया गया तो बांग्ला भाषी पूर्वी पाकिस्तान के लोगों में असंतोष और बढ़ गया। बढ़ते असंतोष के बीच पूर्वी पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने आवामी लीग नाम से पार्टी बनाई। 1970 के चुनाव में उनकी पार्टी की भारी जीत मिली, लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान के प्रभाव वाले सैनिक शासकों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जगह जेल में डाल दिया। इसी घटना को पाकिस्तान के विभाजन का बीज माना जाता है।

26 मार्च को मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित कर दिया। इसी के साथ शुरू हुए स्वतंत्रता संघर्ष में भारी खून-खराबा हुआ। पश्चिमी पाकिस्तान की सेनाओं ने पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर जमकर जुल्म ढाए। इस दौरान लाखों लोगों ने भागकर भारत में शरण ली। बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी को भारत ने सैनिक सहयोग दिया। आखिरकार 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम पूरा हुआ। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

922: ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।
1770 : अंग्रेजी एक्सप्लोरर कप्तान जेम्स कुक और एचएमएस एंडेववर उनके चालक दल ने न्यूजीलैंड के सर्कनीव्यूजिंग को पूरा किया।
1780 : ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
1812 : वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी।
1830 : मॉर्मन की पुस्तक, पाल्मारा, न्यूयॉर्क में प्रकाशित की गई।
1845 : एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
1904 : 80,000 प्रदर्शनकारियों ने लन्दन के हाइड पार्क में चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।
1907 : हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ।
1941: अंग्रेज वैज्ञानिक रिचर्ड डॉकिन्स का केन्या के नैरोबी में जन्म हुआ। 1976 में प्रकाशित उनकी किताब “द सेल्फिश जीन” में उन्होंने जीन-केन्द्रित क्रम-विकास के बारे में बताया।
1943 : एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।
1971 : शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
1973 : लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
1974: उत्तराखंड के अलकनंदा से चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई।
1979 : 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
1983 : अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1992 : हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।
1997: अमेरिका के धार्मिक समूह हेवेन गेट संप्रदाय के 39 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। इन लोगों को किसी उड़ती अनजान चीज (एलियन) पर विश्वास था। इनका मानना था कि ये एलियन उनकी आत्माओं को बेहतर जगह पर ले जाएगा।
2000 : व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।
2006 : 18वां राष्ट्रमंडल खेल मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में बंद किया गया।
2011: अमेरिकी नेता जेराल्डिन फरारो का 75 साल की उम्र में निधन हुआ।
2014 : तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमंत्री बने।

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

24 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago