Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1995 में वार्ड कनिंघम ने विकीविकीवेब लॉन्च की थी। यह अपनी तरह की पहली साइट थी, जिसे यूजर्स एडिट कर सकते थे। विकीविकीवेब पर सिर्फ सॉफ्टवेयर डिजाइन पैटर्न की चर्चा होती थी। कनिंघम चाहते थे कि दुनिया के सभी प्रोग्रामर्स अपनी जानकारी को शेयर करें। तब इंटरनेट डेवलप हो रहा था। नए-नए सॉफ्टवेयर्स भी सामने आ रहे थे, तब एक ऐसी साइट की जरूरत थी, जो दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए ओपन डेटाबेस का काम करें। इसके आधार पर ही विकी सॉफ्टवेयर बना, जो बाद में विकीबेस बना।

कनिंघम ने अपनी कंपनी (कनिंघम एंड कनिंघम) की वेबसाइट c2.com पर इसे लॉन्च किया था। इसका नाम विकी कैसे पड़ा, यह दिलचस्प है। कनिंघम को होनोलुलु इंटरनेशनल एयरपोर्ट काउंटर के कर्मचारी ने सुझाव दिया था कि वे विकी विकी शटल में यात्रा करें। यह एक शटल बस थी, जो एयरपोर्ट टर्मिनल्स के बीच दौड़ती थी। हवाई की भाषा में विकी का मतलब है- जल्दी। कनिंघम का आइडिया ऐसा था कि विकीविकीवेब के पेजेस को यूजर्स आसानी से एडिट कर सकें। वह शुरू में क्विकवेब के तौर पर इसे शेयर करना चाहते थे, पर बाद में उनका विचार बदला और इसका नाम पड़ा विकीविकीवेब।

इस विकीविकीवेब ने इंटरनेट के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। इसके बाद कई विकी लॉन्च हुए। कुछ लोगों ने कनिंघम की साइट की क्लोन साइट्स बनाई। पर 2001 तक कंप्यूटर प्रोग्रामर्स के सर्कल्स के बाहर इस टेक्नोलॉजी को ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी थी। विकीविकीवेब की थीम पर ही 15 जनवरी 2001 को विकीपीडिया लॉन्च हुआ। यह फ्री कंटेंट एनसाइक्लोपीडिया है, जिसे कोई भी एडिट कर सकता है।

सिमिलरवेब के मुताबिक आज यह दुनिया की 8वीं सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है। फरवरी में इस वेबसाइट पर 5.3 अरब विजिटर्स थे। कोरा, ब्रिटानिका, एनसाइक्लोपीडिया जैसी वेबसाइट्स के बीच यह रेफरेंस मटेरियल्स, डिक्शनरी और एनसाइक्लोपीडिया में नंबर-1 वेबसाइट है। 20 मार्च 2021 की स्थिति में विकीपीडिया पर 300 से अधिक भाषाओं में 5.30 करोड़ पेज बने हैं। आइए एक नजर डालते हैं 25 मार्च को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुयी।
1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1655- आज ही के दिन टाइटन (जो शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है) की खोज हुई।
1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर किए।
1788- कलकत्ता गजट में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1807 – इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरूआत हुयी।
1807 – ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1896- यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1898- स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1924- ग्रीस ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।
1931- साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
1954- देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1987- दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1989- अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1992- विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर चैंपियन बना।
1994- यासुनोरी मियाबे ने हजार मी स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
1995- प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
1995- अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट विकी विकीवेब की स्थापना की।
1995- विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
1996- अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडीज फिगर स्केटिंग चैम्पियनशिप जीती।
1996- अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फिगर स्केटिंग चैम्पियनशिप जीती।
1999- भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा।
2001- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003- पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2005- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2011- सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2014- अमेरिकी लड़की स्काउट केटी फ्रांसिस ने सात सप्ताह में 18,107 बॉक्स बेचकर संगठन के वार्षिक फंडरेसर के लिए कुकीज़ बेचने का रिकॉर्ड तोड़ा।
2014- ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की।
2017- राजस्‍थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक देश की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पहली महिला अधिकारी बनी थीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here