इस्लामाबादः पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां हिंदुओं के मंदिरों पर तो हमले आम थे, अब ईसाइयों के चर्च भी महफूज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाहौर की निश्तर तहसील में एक शख्स चर्च पहुंचा। इसके वह चर्च के ऊपर लगे क्रॉस तक पहुंच गया। यहां क्रॉस पर बैठकर उसने इस्लाम से संबंधित नारेबाजी की। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उसके हौसले इस कदर बुलंद थे कि पुलिस भी उसे रोक नहीं पाई। उसके साथियों ने स्थानीय ईसाइयों से हाथापाई भी की।
इस घटना घटना का वीडियो पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम बिलाल सलीम है। वह कुछ दिन पहले चर्च के करीब मौजूद एक फैक्ट्री की छत पर पहुंचा। इसके बाद यहां से चर्च की छत और फिर क्रॉस तक पहुंच गया। इसके बाद लोहे के क्रॉस पर बैठकर नारेबाजी करने लगा। इस दौरान वहां कई ईसाई लोग भी पहुंच गए।
बिलाल सलीम की हरकतों से परेशान लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस की टीम चर्च पहुंची, लेकिन बिलाल को क्रॉस से उतारने में नाकाम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी देर चले इस नाटक के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने ही क्रॉस से नीचे उतारा।
पुलिस ने बिलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बिलाल और उसके साथियों ने ईसाई महिलाओं से भी बदतमीजी की। इसी साल जनवरी में पेशावर के सबसे बड़े चर्च के दो प्रीस्ट्स की बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…