Aaj ka Rashifal 23 March 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 23 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में हैं। बुध और गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य मीन राशि में हैं।
मेष-आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्घटना का योग बन रहा है। चोट लग सकती है। बहुत बड़ी दुर्घटना की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन थोड़ा सा समय मध्यम है। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति दूरी वाली है। व्यापार सही चलता रहेगा।
वृषभ-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापारिक स्थिति बहुत बढ़िया है।
मिथुन-आज के दिन शत्रु उपद्रव कर सकते हैं, लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क-आज के दिन मन भावुक रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी करीब-करीब अच्छा रहेगा।
सिंह-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन गृहकलह से बचें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है।
कन्या-आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। यदि कोई व्यापारिक शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन चुनें। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है।
तुला-आज के दिन धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी।
वृश्चिक-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धनु-आज के दिन मानसिक उलझन बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। खर्च का तनाव परेशान करेगा आपको। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।
मकर-आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। यदि किसी से रुपए-पैसे निकालने हैं। फंसे हुए हैं तो आज का दिन चुनें। निकल जाएंगे। रुका हुआ धन वापस होने के साथ-साथ नए आर्थिक स्रोत भी बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग है।
कुंभ-आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग रहेगा।
मीन-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम बना हुआ है। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…