Subscribe for notification
राज्य

अखण्ड निगम से बनेगी आदर्श राजधानी: मनोज तिवारी

दिल्लीः दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर- पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने तीनों निगम को एक करने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है।  उन्होंने मंगलवार को कहा कि अखंड नगर निगम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक आदर्श राजधानी के तौर पर पूरे विश्व में जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि फंड के अभाव में दिल्ली नगर निगम की योजनाएं भी दम नहीं तोड़ेंगी।  दिल्ली के लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी और देश को आदर्श राजधानी के रूप में दिल्ली

बीजेपी सांसद ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत दिल्ली नगर निगम को  टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे और दिल्ली की जनता को एक बड़ी सजा दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार न सिर्फ बटे हुए तीनों निगमों को और कमजोर करने का काम कर रही थी,  बल्कि फंड रोककर दिल्ली को एक बड़ा दर्द दे रही थी। अब निगम के एकीकरण होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा सीधे निगमों को न सिर्फ फंड मिल सकेगा,  बल्कि दिल्ली का संपूर्ण विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष रहते प्रदेशवासियों से वादा किया था कि तीनों निगमों को एक कर सीधे केंद्र से फंड दिलवाने की राह को आसान करूंगा।  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कैबिनेट के फैसले से जहां निगम को बड़ी राहत वही हमें सुकून है की जनता से किया गया है एक संकल्प साकार हो गया

admin

Recent Posts

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

3 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

10 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

10 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

12 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

18 hours ago

अमेरिका ने चीन पर 125% नहीं, 145% टैरिफ लगाया है, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, अमेरिका में चीनी सामान ढाई गुना होगा महंगा

वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…

19 hours ago