Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 1977 में लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी की हार के बाद भारत में 21 महीने तक चला आपातकाल समाप्त हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1977 में लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी की हार के बाद भारत में 21 महीने तक चला आपातकाल समाप्त हुआ था

दिल्लीः आज के ही दिन 1977 में भारत में 21 महीने से चल रहा आपातकाल खत्म हुआ था। 26 जून 1975 की सुबह इंदिरा गांधी ने रेडियो से आपातकाल लगाने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के कुछ घंटे पहले ही 25 और 26 जून की दरमियानी रात को इमरजेंसी के आदेश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद दस्तखत कर चुके थे। इसके साथ ही देश में आपातकाल लागू हो चुका था।

आपातकाल की जड़ें 1971 में हुए लोकसभा चुनाव से जुड़ी हुई हैं, जब इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट से राजनारायण को हराया था। लेकिन राजनारायण ने हार नहीं मानी और चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में फैसले को चैलेंज किया। 12 जून, 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर छह साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। कोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी पर विपक्ष ने इस्तीफे का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।

जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। आपातकाल के जरिए इंदिरा गांधी ने उसी विरोध को शांत करने की कोशिश की, हालांकि 19 महीने बाद 18 जनवरी 1977 को इंदिरा ने अचानक ही मार्च में लोकसभा चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। 16 मार्च को हुए चुनाव में इंदिरा और संजय दोनों हार गए। 21 मार्च को आपातकाल खत्म हो गया। कांग्रेस महज 153 सीटों पर सिमट गई और देश में जनता पार्टी की सरकार बनी। 24 मार्च को मोरारजी देसाई ने देश के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1349- जर्मनी के एरफर्ट शहर में हुए ब्लैक डेथ दंगों में हजारों यहूदियों का कत्ल।
1413- हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1768- महान फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ फोर्ये का जन्म हुआ। फोर्ये ने धातु की प्लेटों में ऊष्मा प्रवाह और तापमान की गणना के लिए एक सीरीज का प्रयोग किया था। जिसे उनके नाम पर फोर्ये सीरीज कहते हैं
1791- तत्कालीन बंगलौर पर टीपू सुल्तान को पराजित कर अंग्रेजों की सेना ने कब्जा किया।
1804- नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836- कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844- बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
1836- कलकत्ता पब्लिक लाइब्रेरी की शुरुआत हुई। ये दक्षिण एशिया की पहली मॉडर्न पब्लिक लाइब्रेरी थी।
1857- जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।
1858- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने 1858 में लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887- मुंबई में 1887 में प्रार्थना समाज की स्थापना।
1906- थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म।
1907- अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया।
1916- शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान का जन्म हुआ। 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वो तीसरे संगीतकार थे।
1919- बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1935- फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम आज ही के दिन बदल कर ईरान किया गया। नाम बदलने का प्रस्ताव जर्मनी में ईरान के राजदूत की तरफ से आया था।
1943- हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1954 – पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। पहली बार सिर्फ 5 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। दो बीघा जमीन को बेस्ट फिल्म, इस फिल्म के डायरेक्टर बिमल रॉय को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। बैजू बावरा की एक्ट्रेस मीना कुमारी बेस्ट एक्ट्रेस, इसी फिल्म के गाने ‘तू गंगा की मौज मैं जमुना की धारा…’ के लिए नौशाद को बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड मिला था। दिलीप कुमार को दाग फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।
1957- भारतीय कैलेंडर सामने आया।
1958- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1960- दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे काले लोगों के एक समूह पर गोलियां बरसाई। इस गोलीबारी में 69 लोगों की जान गई।
1961- देश की दूसरी सबसे बड़ी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्‍यूज़ ऑफ इंडिया की स्थापना ।
1963- दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शामिल अलकतरा जेल बंद कर दी गई। ये जेल सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के अलकतरा आईलैंड पर बनी थी।
1971- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया।
1977- भारत में 21 महीने से चल रहा आपातकाल खत्म हुआ था।
1975- इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1978- बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।
1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने ऐलान किया कि उनका देश 1980 के मॉस्को ओलिंपिक का बॉयकॉट करेगा। अमेरिका ने ये बॉयकॉट सोवियत संघ के अफगानिस्तान पर हमले के विरोध में किया। अमेरिका के समर्थन में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अर्जेंटीना और जापान जैसे 65 और देशों ने इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।
1990- दक्षिण अफ्रीका से आजाद होकर नामीबिया एक स्वतंत्र देश बना। 106 साल तक नामीबिया पर जर्मन और दक्षिण अफ्रीकी शासन रहा।
2000- ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।
2000- गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2003- प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का निधन।
2006- ट्विटर पर पहला ट्वीट हुआ। इसे ट्विटर के को-फाउंडर जैक डॉर्से ने किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘just setting up my twttr’ यानी ‘बस अपने ट्विटर की स्थापना कर रहा हूं’।
2006- चीन और रूस ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
2011- त्रिपोली में आतंकवादी नेता मुअम्मर गद्दाफी के परिसर को लीबिया में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की तीसरी रात के दौरान अधिक बमबारी के साथ लक्षित किया गया।
2011- बोस्टन, मैसाचुसेट्स में ब्रिघम और महिलाओं के अस्पताल में सर्जन ने पहले पूर्ण चेहरे का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण।
2012- ब्रेटन के चांसलर ऑफ द एनचार्ज जॉर्ज ओसबोर्न ने 2012 के बजट में ब्रेटियन का खुलासा किया जो नागरिकों द्वारा भुगतान किए गए आयकर की शीर्ष दर में कटौती करता है। यह आम ब्रिटिश लोगों के लिए महान उपहार था।
2013- ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री जूलिया गिलार्ड ने औपचारिक रूप से उन लोगों से माफी मांगी जो 1950 से 1970 के दशक के दौरान जबरन गोद लेने से प्रभावित थे।
2014- अमेरिका के अभिनेता जेम्स रीभोर्न का निधन।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago