Subscribe for notification
शिक्षा

खुद को बुद्ध का अवतार बताने वाले बाबा ने आज के ही दिन टोक्यो में करवाया था सरीन नामक जहरीली गैस से हमला, 13 लोगों की हुई थी मौत

दिल्लीः आज के ही दिन 1995 में शोको असहारा नाम के बाबा के कहने पर डूम्सडे पंथ के फॉलोअर्स ने टोक्यो के सबवे सिस्टम में जानलेवा सरीन गैस से हमला किया था। 5 अलग-अलग ट्रेन में उन्होंने गैस लीक करने वाले कंटेनर रखवाए थे। इससे 13 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बीमार पड़े थे।

नर्व एजेंट कहे जाने वाले पदार्थों में से एक सरीन रंगहीन, स्वादहीन तरल और साफ पदार्थ है। वाष्प के संपर्क में आते ही सरीन लोगों के लिए जानलेवा बन जाती है। मनुष्य का श्वसन तंत्र बंद हो जाता है। शरीर में ऐंठन और मरोड़ उठती है। इसका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों ने अपने दुश्मनों पर किया था।

दृष्टिहीन शोको ने 1980 में डूम्सडे पंथ बनाया। वह ऐसा करिश्माई नेता था, जो डॉक्टरों और वैज्ञानिकों जैसे पढ़े-लिखे लोगों तक को फॉलोअर बना लेता था। इस पंथ को लेकर शुरू से ही विवाद रहा। हमले के बाद कार्रवाई हुई और शोको समेत उसके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। शोको असहारा खुद को भगवान बुद्ध का अवतार बताता था।

शोको को 2004 में फांसी की सजा सुनाई गई। बाद में उसके 6 और समर्थकों को फांसी की सजा हुई। जुलाई 2018 में इन सभी को फांसी पर चढ़ाया गया। शोको कहता था कि उसने हिमालय में तपस्या की है। बुद्ध के बाद उसे ही ज्ञान की प्राप्ति हुई है। हिंदुओं को जोड़ने के लिए शोको खुद को शिव का अवतार बताता था। ईसाई धर्म के लोगों को प्रभावित करने के लिए खुद को ईसा मसीह भी कहता था। असहारा ने हिंदू-बौद्ध मान्यताओं को मिलाकर ‘ओम शिनरीक्यो’ संप्रदाय बनाया। शोको के संप्रदाय को 1989 में औपचारिक मान्यता मिली। 30 हजार से अधिक समर्थक तो अकेले रूस में थे। इस पंथ का दावा था कि एक विश्व युद्ध में समूची दुनिया खत्म हो जाएगी। केवल उनके संप्रदाय के लोग ही जीवित बचेंगे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 20 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक का निधन।
1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1615 – मुग़ल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल का सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म।
1727: महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का निधन हुआ।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966: लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया।
1966 – भारतीय पार्श्वगायिका अलका याग्निक का जन्म।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1970 – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का निधन।
1973 – पहले भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल का जन्म।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1987: अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एड्स के इलाज के लिए पहली दवा एंटी एड्स दवा (AZT) को मंजूरी दी।
1991 – बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुयी।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2003 – अमेरिका ने इराक पर हमला शुरू किया।
2010 – गौरैया को बचाने के लिये पहली बार ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया।
2014 – पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन।
2012 -दिल्ली निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी पर चढ़ाया गया था।

Delhi Desk

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

9 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 day ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 day ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 day ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

1 day ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago