Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज ही के दिन यानी 19 मार्च 1998 को प्रसिद्ध वामपंथी नेता एवं भारत के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री ईएमएस नंबूदरीपाद का निधन हुआ

दिल्लीः आज ही के दिन यानी 19 मार्च 1998 को वामपंथी नेता ईएमएस ( EMS)नंबूदरीपाद का निधन हुआ। वे केरल और देश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 1957 में जब वे केरल के मुख्यमंत्री बने, तब तक दुनिया में सिर्फ एक जगह रिपब्लिक ऑफ सान मैरिनो ही ऐसी थी, जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कम्युनिस्ट सरकार थी। इसके अलावा जहां भी कम्युनिस्ट सरकारें थीं, वे सिंगल पार्टी सिस्टम के जरिए सत्ता में आई थीं।

देश के सबसे बड़े कम्युनिस्ट नेताओं में शामिल एलमकुलम मनक्कल शंकरन यानी ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म 13 जून 1909 को केरल के मलप्पुरम जिले में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जाति-प्रथा के खिलाफ आंदोलन से की थी। उन्होंने ‘नंबूदरी को इंसान बनाओ’ का नारा देकर ब्राह्मणों के लोकतंत्रीकरण की मुहिम चलाई। जबकि वे खुद इसी जाति से थे। EMS उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग की।

1957 में नंबूदरीपाद केरल के मुख्यमंत्री बने। उनकी सरकार देश की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी। वे देश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उनकी सरकार ने भूमि और शिक्षा क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए, लेकिन 1959 में केंद्र की जवाहरलाल नेहरू सरकार ने संविधान की धारा 356 का इस्तेमाल करके उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया। कहते हैं कि नंबूदरीपाद सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से नेहरू घबरा गए थे, इसलिए उनकी सरकार ने धारा 356 का दुरुपयोग किया। 1967 में नंबूदरीपाद दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री बने। इस बार भी उनका कार्यकाल दो साल का ही रहा।

नंबूदरीपाद 1962 में पहली बार कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने थे। 1964 में पार्टी CPI और CPM नाम से दो धड़ों में टूट गई। इसके बाद वो CPM में रहे। 1977 में वे CPM के महासचिव बने और 15 साल तक इस पद पर रहे। अपने अंतिम दिनों में भी वो पूरी तरह सक्रिय थे। 1998 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जमकर पार्टी का प्रचार किया। 19 मार्च, 1998 को उनका निधन हो गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1748 : प्राकृतिक कानून ने उत्तरी अमरीकी उपनिवेशों को उपनिवेश करने के लिए यहूदियों को देने का अधिकार दिया।
1775 : पोलैंड और प्रशिया ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।
1831 : अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1850 : अमेरिकन एक्सप्रेस हेनरी वेल्स एंड विलियम फ़ार्गो द्वारा स्थापित किया गया।
1861 : पहला तारानाकी युद्ध न्यूजीलैंड में समाप्त किया गया।
1866 : घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1873 : जर्मन आधिपत्य संगीतकार मैक्स रियर का जन्म ब्रांड बवेरिया में हुआ था।
1877 : ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 : लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1895 : लॉस एंजिल्स में ट्राम रेल सेवा प्रदान की गयी।
1915: पहली बार प्लूटो की तस्वीर ली गई। उस समय प्लूटो ग्रह नहीं था। 1930 में इसे सौरमंडल का 9वां ग्रह मान लिया गया। 2006 में इसे ग्रह की जगह ड्वॉर्फ प्लैनेट माना गया।
1939: हास्य अभिनेता जगदीप का मध्य प्रदेश के दतिया में जन्म हुआ। शोले फिल्म के अपने रोल की वजह से वो सूरमा भोपाली के नाम से भी मशहूर थे।
1944 : आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 : पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1962 : बॉब डायलान का पहला एल्बम संयुक्त राज्य में जारी किया गया।
1970 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद एक नया देश बांग्लादेश अस्तित्व में आया। इसके अस्तित्व में आने के महज चार महीने के भीतर आज ही के दिन 1972 में उसकी भारत से ऐतिहासिक संधि हुई। इस संधि में शांति, सहयोग, उपनिवेशवाद की निंदा और गुटनिरपेक्षता का जिक्र था। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे को कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग करने का भी वादा किया
1982 : महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ।
1982: अर्जेंटीना ने दक्षिणी जॉर्जिया में झंडा फहराया।
1984: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का जन्म हुआ। 2005 से 2009 के बीच उन्होंने आशिक बनाया आपने, भागमभाग और ढोल जैसी फिल्में की।
1990 : कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 : जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1998 : अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन।
2004 : अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 : पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2008 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2013 : महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में 27 लोग मरे।

Shobha Ojha

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

6 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

7 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

7 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

1 day ago