मुंबईः बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक शरद केलकर (Sharad Kelkar) और कीर्ति केलकर (Keerti Gaekwad Kelkar) की जोड़ी भी है। कोरोना वायरस के चलते दो साल तक होली खेलने से वंचित रहे, बॉलीवुड सितारों ने इस बार जमकर होली खेली।
होली खेलते बॉलीवुड के कई सितारों ने वीडियों और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं है। सोशल मीडिया में शरद-कीर्ति का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कीर्ति शरद की गोद में नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शरद केलकर और कीर्ति केलकर होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। होली के रंग के साथ-साथ कीर्ति केलकर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’ का भी खुमार नजर आ रहा है।
इस वीडियो में कीर्ति शरद को पहले Kiss करती हैं और फिर उनकी गोद में बैठ जाती हैं। इसके बाद दोनों ‘उ अंटावा’ गाने पर झूमते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि शरद और कीर्ति की पहली मुलाकात साल 2004 में हुई थी और तब वे टीवी शो ‘आक्रोश’ की शूटिंग कर रहे थे। कहते हैं कि दोनों का प्यार पहली नजर का प्यार है, एक-दूसरे को देखते ही उन्हें इश्क हो गया था। इसके बाद दोनों कुछ शोज़ में नजर आए और फिर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हो गए और उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। साल 2005 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और साल 2014 में दोनों पैरंट्स बन गए।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…