कीवः रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक महीने से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। इस बीच रूस ने जंग के 24 वें दिन यूक्रेन पर ‘किन्झॉल’ हाइपरसॉनिक मिसाइल दागने का दावा किया है। रूस का कहना है कि उसने इस मिसाइल से यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में बने हथियार डिपो को तबाह कर दिया। आपको बता दें कि किन्झॉल रूसी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब खंजर होता है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “हाइपरसॉनिक एरोबैलिस्टिक मिसाइलों के साथ किन्झॉल एविएशन मिसाइल सिस्टम ने इवानो-फ्रैंकिवस्क इलाके के डेलियाटिन गांव में मिसाइलों और गोला बारूद वाले एक बड़े अंडरग्राउड डिपो को तबाह कर दिया।“
वहीं अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन में परमाणु हमला भी कर सकता है। 2018 में रूसी सेना में शामिल की गई इस मिसाइल पर परमाणु और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियार ले जा सकते हैं। यह मिसाइल 4900 से 12,350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वार कर सकती है।
उधर, जंग के बीच इस मसले को हल करने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ते भी खोजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन पर वॉर क्राइम का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा कि रूस, यूक्रेन में आम नागरिकों को मौत से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर बनाने जैसे प्रयास भी शामिल हैं।
चलिए अब आपको बताते हैं कि क्या है किन्झॉल की खासियत
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…