Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः ब्रिटिश अदालत ने 1922 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को राजद्रोह के मामले में छह साल जेल की सजा सुनाई थी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः ब्रिटिश अदालत ने 1922 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को राजद्रोह के मामले में छह साल जेल की सजा सुनाई थी

दिल्लीः ब्रिटिश अदालत ने 1922 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को राजद्रोह के मामले में छह साल जेल की सजा सुनाई थी। गांधी जी की सजा 18 मार्च से शुरू हुई, लेकिन दो साल बाद ही 1924 में लगातार खराब होती सेहत की वजह से उन्हें रिहा कर दिया गया।

दरअसल, 1919 में अंग्रेज सरकार रॉलेट एक्ट लेकर आई। इस एक्ट में किसी पर राजद्रोह का आरोप लगने पर बिना सुनवाई के ही सजा सुनाई जा सकती थी। इसी एक्ट के विरोध में गांधी जी ने आंदोलन शुरू किया। देखते ही देखते इस अहिंसात्मक आंदोलन से हजारों लोग जुड़ गए।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश के चौरीचौरा में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। भीड़ ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। हिंसा में 22 लोगों की मौत हुई। इस घटना के बाद गांधी जी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया, लेकिन अंग्रेज सरकार ने उन्हें राजद्रोह का दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई।

1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1837- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का जन्म हुआ। क्लीवलैंड दो बार राष्ट्रपति बनने वाले इकलौते ऐसे नेता हैं, जिनका दोनों कार्यकाल लगातार नहीं रहा।
1858- डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म
1910 – स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा।
1914- आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
1914-अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह का जन्म।
1915- डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।
1919: रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।
1922 – महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में छह साल की सजा सुनायी।
1936- दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेद को खत्म करने वाले राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क का जन्म हुआ।
1938 – बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा की सीमा पार कर भारत में घुसी।
1965 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनायी।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोंगों की मौत।
1972 – नयी दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।
1974- ओपेक देशों के सात सदस्यों ने अमेरिका पर लगे प्रतिबंधों को पांच महीने बाद खत्म किया।
1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1990- अमेरिकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ पता नहीं चला।
1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2000-युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।
2000- प्रो-इंडिपेंडेंस मूवमेंट के नेता चेन शुई-बेन ताइवान के राष्ट्रपति बने। उन्होंने 55 साल से सत्ता में काबिज नेशनलिस्ट पार्टी का राज खत्म किया।
2003- ब्रिटेन की संसद ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर हमले को सही ठहराया था।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
2007 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
2008- भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने।
2013-60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।

 

 

Shobha Ojha

Recent Posts

पाकिस्तान में जाकर भारत की तारीफ क्यों करने लगा जाकिर नाइक

इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…

31 mins ago

स्थानीय मुद्राओं में कारोबार करेंगे भारत और मालदीव, मुक्त व्यापार सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…

1 hour ago

महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने दलित के घर बनाया खाना, बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई

कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…

2 hours ago

डेढ़ माह के निचले स्तर पर पहुंचा शेयर बाजारा, सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 81,050 पर, निफ्टी में भी 218 अंक की रही गिरावट , BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक टूटा

मुंबईः इजराइल-ईरान तनाव और चीन के प्रोत्साहन पैकेज के   दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार…

3 hours ago

ऐपल के आईफोन 16 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर को रोलआउट हो सकता है एआई फीचर

दिल्लीः ऐपल आईफोन 16 सीरीज नया अपडेट मिला है। इस फोन में सबसे बड़े अपडेट के तौर पर ऐपल इंटेलिजेंस…

7 hours ago