Subscribe for notification
ट्रेंड्स

दोपहर 1.29 बजे के बाद ही करें होलिका पूजन, पाताल लोकवासिनी रहेगी भद्रा

दिल्लीः आज होलिका दहन का त्योहार है। इस बार होलिका दहन के लिए केवल एक घंटे का समय मिलेगा। इसकी मुख्य वजह है भद्रा नक्षत्र। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज 17 मार्च को रात्रि 9.06 बजे से 10.16 बजे तक रहेगा। भद्रा पाताल लोकवासिनी रहेगी। इस बार होली पूजन का समय दोपहर 1.29 बजे के बाद है।

आज दोपहर 1.29 से फाल्गुन मास की पूर्णिमा का शुभारंभ होगा। पूर्णिमा तिथि 18 मार्च को दोपहर 12.47 तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा के मुखकाल में होलिका दहन करना वर्जित है। यदि रात्रि तक भद्रा हो तो उसका पूंछकाल (अंतिम काल) में होलिका दहन किया जा सकता है।

होलिका दहन का शुभ मुहुर्त

17 मार्च 2022: रात्रि 9.06 से रात्रि 10.16 बजे तक।

ग्रहों की युति

होली बुध गुरु आदित्य योग में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, फागुन पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि पर सूर्य, बुध व गुरु का गोचर रहेगा। ज्योतिष शास्त्रत्त् में सूर्य का शनि की राशि पर परिभ्रमण साधना आराधना के लिए सर्वोत्तम बताया गया है।

कार्य होंगे मांगलिक

होली दहन के साथ ही होलाष्टक खत्म हो जाएगा और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक खत्म हो जाएगी। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के अनुसार, सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। सूर्य के मीन राशि में जाने से मलमास शुरू हो जाएगा।

 

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 hour ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

15 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago