Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2012 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुकर ने शतकों का शतक पूरा किया था

दिल्लीः आज ही के दिन 2012 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला था। इस मैच में सचिन ने करियर का 100वां शतक लगाया। मौजूदा प्लेयर्स में सिर्फ विराट कोहली ही इस रिकॉर्ड के थोड़े पास हैं, लेकिन उन्हें भी इसे तोड़ने के लिए 31 शतक और लगाने हैं।

सचिन करियर का 462वां वनडे मैच खेलने उतरे थे। टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बैटिंग शुरू की। सचिन के साथ गौतम गंभीर क्रीज पर उतरे। महज 25 के स्कोर पर गंभीर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद सचिन ने पहले विराट कोहली फिर सुरेश रैना के साथ दो अहम साझेदारियां करके भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया, साथ ही अपना 100वां शतक भी पूरा किया। पारी के दौरान सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रन बनाए। सचिन के शतक और कोहली, रैना के अर्धशतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 290 रन का टारगेट दिया।
बांग्लादेश ने चार गेंद बाकी रहते जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। सचिन का ये शतक भारत को जीत नहीं दिला सका। बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल (70), जहुरुल इस्लाम (53) और नासिर हुसैन (54) ने अर्धशतक लगाए। आखिरी ओवरों में शाकिब अल हसन ने महज 31 गेंद में 49 और मुशफिकुर रहीम ने 25 गेंद में नाबाद 46 रन बनाकर बांग्लादेश को जीत दिलाई। शाकिब मैन ऑफ दि मैच रहे।

1690 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
1693: इंदौर के होल्कर राजघराने के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।
1751: अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन का वर्जीनिया में जन्म हुआ।
1799: मशहूर फोटोग्राफर एना एटकिन्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब पब्लिश की थी जिसमें कैमरे से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
1846 – अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह को दे दिया गया।
1693 – इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म।
1901 – महात्मा गांधी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म।
1906 – भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म।
1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के लिए क्रिकेट खेला। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान रहे।
1916 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म।
1922 – अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेय का जन्म।
1922 – सुल्तान फवाद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1926: दुनिया का पहला लिक्विड फ्यूल्ड रॉकेट लॉन्च किया गया। अमेरिकी इंजीनियर रॉबर्ड गोलार्ड ने लॉन्च किया। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन और गैसोलीन का प्रयोग किया गया था।
1939 – जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के वर्जबर्ग शहर पर ब्रिटेन ने हवाई हमला किया। 20 मिनट की बमबारी में इस शहर का 90% हिस्सा तबाह हो गया था।
1959 – इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
1978 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1989- मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ‘ममी’ मिली।
1995- नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1998- चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003– ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
2004- रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2006 – संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2007- दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी हर्शेल गिब्स ने वनडे क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
2012 – भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013 – पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना में 24 सैनिकों की मौत।
2014 – क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।

 

admin

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

11 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

12 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

12 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago