Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के लिए है सुखद समय, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 14 March 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 14 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिराहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में स्‍वग्रही हो चुके हैं। यह सुखद बात है। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, मंगल, शनि मकर राशि में हैं। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं।

मेषआज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह की भी आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। भौतिक सुख, संपदा में वृद्ध‍ि होगी। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो रही है। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा।

वृषभआज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम का सहयोग मिलेगा।

मिथुनआज के दिन धन का आगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान में धीरे-धीरे अच्‍छी स्थिति बनती जा रही है।

कर्कआज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिखेंगे। आपका कद बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब अच्‍छा है।

सिंहआज के दिन मानसिक दबाव महसूस करेंगे। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, काल्‍पनिक भय हो सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम, संतान, जीवनसाथी और व्‍यापार की शुभता बनी रहेगी।

कन्‍याआज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

तुलाआज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्‍यवसाय में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृश्चिकआज के दिन आपका भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्य अच्‍छा है। प्रेम में निकटता होगी। संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति भी बहुत बढ़ि‍या है।

धनुआपके लिए जोखिम भरा समय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। थोड़ा सा गंभीरता से लें इस समय को। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

मकरआज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्‍यवसाय में तरक्‍की करेंगे। बहुत सुखद समय है।

कुंभआज के दिन आपके शत्रु परास्‍त होंगे। डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन फिर स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीनआज के दिन निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्‍छी होगी। विद्यार्थियों के पढ़ने-लिखने और कवियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। एक काल्‍पनिक सा समय होगा और कल्‍पना आपकी सत्‍य के काफी नजदीक होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है।

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

24 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

1 day ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago