Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे कन्या राशि वाले, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 11 March 2022: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 11 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिराहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, मंगल, शनि मकर राशि में हैं। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेषआज के दिन व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभआज के दिन धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। निवेश करने से बचें। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के लिए बढ़ि‍या समय है।

मिथुनआज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम बहुत अच्‍छी स्थिति में है। भाग्‍य में बढ़ोत्‍तरी में प्रेम का योगदान होगा। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

कर्कआज के दिन खर्च से मन परेशान रहेगा। थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे, स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे।

सिंहआज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। एक अच्‍छी और सुखद स्थिति है।

कन्‍याआज के दिन आपको उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यवसायिक स्थिति अच्छी है।

तुलाआज के दिन यात्रा में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। अच्‍छी स्थिति है। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति कुछ नयापन लिए हुए है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृश्चिक-आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

धनुआज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पति-पत्‍नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति धनदायक है। संतान की स्थिति आज्ञापालक की है।

मकरआज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लोग लेकिन आप जीत जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में निकटता है। संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सुखद समय है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

कुंभआपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। छात्रों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापारियों के लिए सुखद समय दिख रहा है। महत्‍वपूर्ण निर्णय थोड़ा टाल कर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

मीनआज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह भी संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है लेकिन सरकारी तंत्र से पंगा न लें।

admin

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

11 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

2 days ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

2 days ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

2 days ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

2 days ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago