Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः उत्तर प्रदेश में आज ही के दिन 2017 में 14 साल बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी की थी। विधानसभा चुनावों में बीजेपी गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 324 सीटें हासिल कीं। कुल 403 सीटों में बीजेपी ने अकेले दम पर 311 सीटें जीतीं, जबकि अपना दल (सोनेलाल) ने 9 और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी ने 4 सीटें जीती थीं। यूपी में भाजपा का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। अखिलेश यादव को इस्तीफा देना पड़ा और योगी आदित्यनाथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर

1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
1689- औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1881- रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी।
1895- स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
1915 – क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।
1917- ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918- मास्को रूस की राजधानी बनी।
1948- देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण।
1963- सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1978- इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।
1981- चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति आगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु।
1985ः सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 – इंफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने
2004ः स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत, 1200 घायल।
2006ः यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया।
2007- सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
2008ः पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोगों की मौत।
2008- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने 2008 में अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2014- माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार के लिए, अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक इलेक्ट्रिक तंत्रिका उत्तेजक उपकरण को मंजूरी दी।
2016- ब्रिटेन के गायक कीथ एमर्सन का निधन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here