Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध 16वां दिनः रूस ने स्टाग्राम तथा व्हाट्सएप पर लगाई पाबंदी, फेसबुक और ट्विटर को पहले ही कर दिया है बैन

दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच 16 दिनों से युद्ध जारी है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है। इस बीच रूस की सरकार ने मार्क ज़ुकेरबर्ग की कंपनी मेटा को चरमपंथी करार दिया है और इंस्टाग्राम तथा व्हाट्सएप पर बैन लगा दिया। इससे पहले रूसी सरकार ने फेसबुक और ट्विटर को भी रूस में प्रतिबंधित कर दिया था।

इस बीच खार्किव के ​​​​​गवर्नर ओले सिनेहुबोव ने रूसी सेना पर खार्किव में एक शेल्टर होम पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस शेल्टर होम से 73 को निकाल लिया गया है, जबकि 330 लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं, इनमें कई दिव्यांग भी शामिल हैं।

वहीं रूस ने यूक्रेन पर अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार तैयार करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के इन आरोपों खारिज करते हुए कहा कि मैं एक योग्य देश का राष्ट्रपति और दो बच्चों का पिता हूं। मेरी जमीन पर कोई बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार नहीं है।

इस बीच रूस ने हर दिन सुबह 10 बजे ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश की है, ताकि युद्ध में फंसे लोगों को निकाला जा सके और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। मैप से समझिए रूस अब तक यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा कर चुका है और किस रूट से ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया है।

बात दोनों देशों के बीच जारी युद्ध की करें, तो रूस ने यूक्रेन के चार बड़े शहरों को घेर लिया है और राजधानी कीव की सीमा के करीब तक पहुंच चुकी है। ताबड़तोड़ रूसी हमलों के बावजूद पूरब में खार्किव अभी यूक्रेन के पास है। वहीं उत्तर पूर्व में सुमी रूसी सैनिकों के घेरे में है, लेकिन ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए यहां से हजारों लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इसके अलावा राजधानी कीव भी अभी यूक्रेन के पास है। कीव पर रूस की पैनी नजर है और शहर की सीमा पर चारों ओर से रूसी सैनिकों के वाहन देखे जा सकते हैं। पिछले दो दिनों में यूक्रेन के सुमी और कीव से 80 हजार लोगों को निकाल गया।

यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया है कि उसका चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट से संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया है। इस प्लांट पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है। एजेंसी के डायरेक्टर जनरल राफेल मारियानो ग्रोसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एजेंसी परमाणु सुरक्षा को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच उच्च स्तर पर संपर्क स्थापित कर दिया है।यूक्रेन के सुमी से निकाले गए भारतीयों को लेकर पोलैंड के रेजेत्जो से रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दिल्ली में उतर गया।

रूस-यूक्रेन वार अपडेटः

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी संपत्ति को जब्त करने के लिए कानून पर साइन कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन के शिक्षा मंत्री का दावा है कि रूस ने उनके देश में 280 स्कूल-कॉलेज तबाह कर दिए हैं।
  • UNHCR के अध्यक्ष फिलीपीनों ग्रैंड ने बताया कि यूक्रेन शरणार्थियों की मदद के लिए 2297 करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड जुटाया गया हैं।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगा है कि मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए बनाए गए गलियारे पर रूसी सेना ने हमला किया।
  • अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुए नागरिकों की मदद के लिए 5.3 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।

 

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

19 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago