Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज ही के दिन 1897 में देश की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज ही के दिन 1897 में देश की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था

दिल्लीः आज ही के दिन 1897 में देश की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था। सावित्रीबाई का जन्म 03 मार्च 1831 को महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें देश में महिला शिक्षा की अगुआ कहा जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला कल्याण में लगा दिया। उनकी गिनती देश की सबसे पहली आधुनिक नारीवादियों में होती है।
सावित्रीबाई टीचर होने के साथ-साथ एक समाज सुधारक, दार्शनिक और कवयित्री भी थीं। उनकी कविताएं अधिकतर प्रकृति, शिक्षा और जाति प्रथा को खत्म करने पर केंद्रित होती थीं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1624- इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801- ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847- हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
1862- ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876- अमेरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई।
1872- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1893- आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1897- नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन।
1922- महात्मा गांधी राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये।
1945: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का जन्म।
1946- ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959- तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969- मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1977: यूरेनस ग्रह के चारो तरफ रिंग्स की खोज हुई।
1973: बरमूडा में आज ही के दिन ब्रिटिश गवर्नर सर रिचर्डस शार्पल्स और उनके सहयोगी कैप्टन ह्यूज सेअर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
1970: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का जन्म। उमर के पिता फारुख और दादा शेख अब्दुला भी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं।
1985- भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
1998: 31 साल से ज्यादा वक्त तक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति रहने वाले सुहार्तो लगातार सातवीं और आखिरी बार राष्ट्रपति चुने गए।
2002: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया।
2003- उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2006- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।
2006: नासा का मार्स रिकॉनेसेंस ऑर्बिटर मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा और इस ग्रह पर पानी की खोज शुरू की।
2010- भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ।
2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।

 

 

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago