Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन का जन्म आज ही के दिन 1934 में हुआ था

दिल्लीः अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन का जन्म आज ही के दिन 1934 में हुआ था। 12 अप्रैल 1961 को महज 27 साल की उम्र में उन्होंने अंतरिक्ष यान वॉसटॉक-1 में बैठकर बायकोनूर कॉसमोड्रोम से ऐसी जगह के लिए उड़ान भरी, जहां उनसे पहले कोई इंसान नहीं गया था।

पृथ्वी के ग्रेविटेशनल फोर्स से बाहर जाने के लिए उनके यान ने एक सेकंड में 5 मील की दूरी तय की। ऐसा पहली बार मुमकिन हुआ और गगारिन अंतरिक्ष में पहुंचे। वहां से उन्होंने पृथ्वी की सुंदरता को देखा। लौटने पर सोवियत संघ (अब रूस) ने उन्हें दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अघोषित राजदूत के रूप में भेजा। शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ इससे अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहता था। हालांकि, इसके महज 19 दिन बाद ही नासा ने भी एक इंसान को अंतरिक्ष भेज दिया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 09 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1454: इटली के शहर फ्लोरेंस में समुद्री यात्री अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उनकी वजह से ही अमेरिका का नाम पड़ा।

1650- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत, संत तुकाराम महाराज का निधन।
1776 – एडम स्मिथ की अर्थशास्त्र पर मशहूर पुस्तक ’द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन।
1858 – अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जाफर द्वितीय को 1857 में प्रथम भारतीय विद्रोह के अपराध के तहत रंगून भेजा गया।
1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
1945- अमेरिकी एयरफोर्स ने टोक्यो में बम गिराए, बमबारी से लगी आग ने करीब एक चौथाई शहर को जलाकर खाक कर दिया और 80 हजार लोगों की जान ली।
1951 – मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म।
1956 – सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरुर का जन्म।
1959- दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।
1961-’डमी मानव’ के साथ रूसी अंतरीक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण।
1973- उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया। हालांकि, कैथोलिक इसाइयों ने इस जनमत संग्रह का बहिष्कार किया था।
1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत
1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या।
1985- भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी पार्थिव पटेल का जन्म।
1986- सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
1994 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन।
1999- ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।
1999 – राबड़ी देवी ने दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाली’शाहीन-2’मिसाइल का सफल परीक्षण।
2005-थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2012 – फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन।

General Desk

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

4 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

5 days ago