Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः किसे मिलेंगी खुशियां और किसके नसीब में है गम, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 08 March 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 08 मार्च 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

 

ग्रहों की स्थितिचंद्रमा अभी भी मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, शनि और मंगल मकर राशि में हैं। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में हैं। स्थिति पहले से बेहतर कही जाएगी।

मेष स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आय में आशातीत सफलता मिल रही है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। उत्‍तम समय कहा जाएगा।

वृषभ-आज के दिन मन में घबराहट, बेचैनी, काल्‍पनिक भय, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता को लेकर परेशान हो सकते हैं। हालांकि आपकी स्थ्‍िाति इससे उल्‍टी है। न व्‍यवसायिक नुकसान हो रहा है। न व्‍यवसायिक असफलता मिल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से बेहतर हो चुका है। सब कुछ बहुत अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मिथुन-आज के दिन आय, शुभता बढ़ रही है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य अभी बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम में सफलता मिल रही है। संतान आज्ञा का पालन कर रही है। सब बहुत अच्‍छा है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य अभी थोड़ा मध्‍यम है।

कर्क-आपका स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम की स्थ‍िति पहले से बेहतर है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा है। कुल मिलाकर एक सुखद समय है।

सिंह-आज के दिन आपका भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। पूजा-पाठ में मन लग रहा है। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

कन्‍या-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन थोड़ा सावधान रहें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार की स्थिति मध्यम है।

तुला-आज के दिन आपका जीवन आनंद से भरा रहेगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम से मुलाकात होगी। सुखद और रंगीन समय है।

वृश्चिक-आज के दिन शत्रु उपद्रव कर सकते हैं, लेकिन उनका शमन भी हो जाएगा। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले स्‍वयं नुकसान के पात्र बन जाएंगे। आप चलते रहेंगे अपने मार्ग पर। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम का सहयोग मिलेगा।

धनु-धनु राशि के विद्यार्थीगण के लिए अच्‍छा समय है। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। रुपए-पैसे के मामले में कोई जोखिम न लें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। संतान का साथ मिलेगा।

मकरआज के दिन घर में उत्‍सव सा माहौल रहेगा। फिर भी मन खिन्‍न रहेगा। किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में दूरी खत्‍म हो चुकी है। नजदीकी आ चुकी है। अद्भुत समय है लेकिन कलह से बचें।

कुंभसकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह सकारात्‍मक ऊर्जा व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठा बढ़ाएगी। व्‍यवसायिक स्थिति को मजबूत करेगी। स्‍वास्‍थ्य अच्‍छा है। प्रेम में थोड़ी दूरी हो सकती है लेकिन प्रेम भरपूर मिलेगा।

मीनआज के दिन धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और निवेश करने से बचें। प्रेम का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago